scriptमजदूर की बेटी रीना के साइंस मॉडल को देश भर में पहचान, शैक्षणिक भ्रमण के लिए अब जाएगी जापान | Worker's daughter identified science models across the country | Patrika News

मजदूर की बेटी रीना के साइंस मॉडल को देश भर में पहचान, शैक्षणिक भ्रमण के लिए अब जाएगी जापान

locationकोरबाPublished: Feb 16, 2019 08:19:40 pm

Submitted by:

Shiv Singh

– फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन का दिल्ली में किया था प्रदर्शन
 
 

मजदूर की बेटी रीना के साइंस मॉडल को देश भर में पहचान, शैक्षणिक भ्रमण के लिए अब जाएगी जापान

मजदूर की बेटी रीना के साइंस मॉडल को देश भर में पहचान, शैक्षणिक भ्रमण के लिए अब जाएगी जापान

कोरबा. मजदूर की बेटी रीना राजपूत का चयन सकूरा साइंस हाई स्कूल प्रोग्राम के तहत जापान जाने के लिए हुआ है। रीना भारत सरकार एवं जापान सरकार के संयुक्त कार्यक्रम की ओर से अयोजित शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का हिस्सा बनेगी। यह भ्रमण देश भर से चयनित हाई स्कूल के बाल वैज्ञानिकों को कराया जाता है। रीना वर्तमान में शासकीय हायर सेकेंडी जमनीपाली की ११वीं कक्षा में अध्ययनरत है।

रीना 26 मई से एक जून 2019 तक जापान में शैक्षिक भ्रमण करेगी। वहां मुख्य रूप से टोक्यो विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टिट्यूट, साइंस म्यूजियम और नोबल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिकों के व्याख्यानों के कार्यक्रम होंगे। जिनमें रीना भाग लेंगी। रीना वहां अपने विज्ञान प्रोजेक्ट को भी प्रदर्षित करेगी। शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी की प्राचार्य डॉ फरहाना अली के मार्गदर्शन में रीना ने अपने प्रोजेक्ट एक फ्रेंडली सेनेटरी नैपकिन को राष्ट्रीय स्तर की इन्सपायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता नई दिल्ली में प्रस्तुत किया है। इसके बाद ही रीना चयन जापान जाने के लिए किया गया है।

मजदूरी करते हैं माता-पिता
आज फिर यह साबित हुआ कि प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं होती। रीना राजपूत के पिता तुंगेश्वर सिंह राजपूत और माता उत्तरा बाई सामान्य मज़दूर हंै। आर्थिक परेशानी के बावजूद दोनो ही अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। गरीबा माता-पिताा अपनी बेटी को डॉक्टर बनाना चाहते हैं।

१०वीं में किया था टॉप
वैज्ञानिक गतिविधियों में भाग लेने के कारण रीन का वयक्तित्व विकास हुआ कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा रीना ने 76 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में रीना उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमनीपाली की में कक्षा ग्यारहवीं जीव विज्ञान की छात्रा है। जिला विज्ञान समन्वयकडॉ फरहाना अली और जमनीपाली की पूर्व प्राचार्य नयन तारा शर्मा का भी रीना की सफलता में अहम योगदान है। जमनीपाली का छात्र सूरज केंवट भी पांच दिवसीय जापान यात्रा कर चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो