scriptआतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों का ऐसा आक्रोश, दोपहर में वनभोज तो शाम को धरना | Such indignation of the BJP against the terrorist attack | Patrika News

आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों का ऐसा आक्रोश, दोपहर में वनभोज तो शाम को धरना

locationकोरबाPublished: Feb 17, 2019 09:52:26 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

– पूर्व महापौर लांबा की झोराघाट में थी पिकनिक, हजार से भी ज्यादा समर्थक पहुंचे

आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों का ऐसा आक्रोश, दोपहर में वनभोज तो शाम को धरना

आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों का ऐसा आक्रोश, दोपहर में वनभोज तो शाम को धरना

कोरबा. आंतकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों के बीच आक्रोश के दो चेहरे दिखे। दोपहर में झोराघाट में भाजपाईयों ने पहले वनभोज का लुत्फ उठाया। उसके बाद टीपीनगर चौक पर धरने पर बैठे रहे। आंतकवाद का पुतला फूंका गया। एक तरफ पूरा देश इस वक्त आंतकवादी हमले के बाद शोक और आक्रोश में है। पूरा विपक्ष भी केन्द्र सरकार के साथ है।
देशभर में भाजपाई श्रद्धांजलि से लेकर पुतला दहन कर अपना आक्रोश जता रहे हैं, लेकिन कोरबा जिले में इसकी उलट तस्वीर सामने आ रही है। रविवार को पूर्व महापौर जोगेश लांबा ने झोराघाट में पिकनिक पार्टी का आयोजन रखा था। इस पिकनिक में एक हजार से ज्यादा भाजपाई पहुंचे।
जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व संसदीय सचिव लखनलाल देवांगन, पार्षद सुशील गर्ग समेत महामंत्री व अन्य कार्यकर्ता भी शामिल हुए। पिकनिक पार्टी के बाद टीपीनगर चौक मेेंं भाजपाईयों का आंतकवाद के खिलाफ धरना प्रदर्शन था। वनभोज से सीधे भाजपाई धरने पर पहुंचे। जहां चौक पर सांसद डॉ बंशीलाल महतो, पूर्व संसदीय सचिव व लोकसभा के संचालक बनाए गए लखनलाल देवांगन, जिलाध्यक्ष अशोक चावलानी समेत अधिक संख्या में भाजपाई शामिल हुए। पूतला दहन के दौरान जोगेश लांबा भी पहुंचे। जहां भाजपाईयों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। कई नेता पुतला दहन के दौरान सेल्फी लेते भी नजर आए। एक तरफ पुतला जल रहा था दूसरी तरफ सेल्फी ली जा रही थी।
आतंकवादी हमले के खिलाफ भाजपाईयों का ऐसा आक्रोश, दोपहर में वनभोज तो शाम को धरना

पिकनिक पार्टी के बहाने लोकसभा चुनाव पर नजर
वनभोज पार्टी के बहाने लोकसभा के लिए कार्यकर्ताओं को चार्ज करने के लिए पिकनिक रखी गई थी। जोगेश लांबा भाजपा से इस बार लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। पहले ये पिकनिक जनवरी के अंतिम सप्ताह में रखी गई थी। लेकिन मौसम खराब होने पर मजा किरकिरा होता देख कार्यक्रम बदल दिया गया, लेकिन आंतकवादी हमले के बाद कार्यक्रम नहीं बदला गया।

-ये पिकनिक नहीं वनभोज था, कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण किया गया था- जोगेश लांबा, पूर्व महापौर
– ये व्यक्तिगत पिकनिक थी, मुझे आमंत्रण मिला था, उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कुछ देर के लिए गया था, जहां पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे- अशोक चावलानी, जिला भाजपा अध्यक्ष
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो