scriptदंतैल हाथी को शांत करने वन विभाग अपना रहा ये नुस्खा, पढि़ए पूरी खबर… | Korba Elephant : Forest Department brought three Kumki elephants | Patrika News

दंतैल हाथी को शांत करने वन विभाग अपना रहा ये नुस्खा, पढि़ए पूरी खबर…

locationकोरबाPublished: Jul 23, 2019 12:28:48 pm

Submitted by:

Vasudev Yadav

Korba Elephant : दंतैल को कंट्रोल करने के लिए तीन कुमकी हाथी (Kumki elephant) जंगल में उसे ढूंढऩे पहुंचे। लेकिन दंतैल हाथी (Elephant) जंगल में नहीं मिला। तीनों कुमकी हाथी को वापस कुदमुरा रेंज में लाया गया है।

दंतैल हाथी को शांत करने वन विभाग अपना रहा ये नुस्खा, पढि़ए पूरी खबर...

दंतैल हाथी को शांत करने वन विभाग ने सरगुजा से लाए तीन कुमकी हाथी, लोकेशन किया जा रहा ट्रेस, पढि़ए खबर…

कोरबा.. कोरबा व धरमजयगढ़ वनमंडल में अब तक 09 लोगों को दंतैल हाथी (Elephant) मौत के घाट उतार चुका है। दंतैल हाथी (Elephant) को पिछले डेढ़ महीने से ट्रैंक्यूलाइज करने की कोशिश वन विभाग (Forest Department) कर चुका है। लेकिन दंतैल के बार-बार लोकेशन बदलने की वजह से वन विभाग को इसे टालना पड़ गया था। अब वन विभाग (Forest Department) द्वारा दंतैल को शांत करने के लिए सरगुजा से तीन कुमकी हाथी (Kumki elephant) रविवार को कोरबा लाया गया।
तीनों हाथी कुदमुरा रेंज में घूम रहे दंतैल को ढूंढऩे गए थे। लेकिन दंतैल उस क्षेत्र के आसपास नहीं मिला। बताया जा रहा है कि उसी रेंज में एक मादा व बेबी एलीफेंट की सूचना वन विभाग को मिल गई थी। बाद में जानकारी मिलने के बाद अमला लौटा।
हालांकि वन विभाग का कहना है कि इसके लिए कई कोशिश की जाएगी। एक बार में दंतैल शांत नहीं होगा। इस वजह से तीनों कुमकी हाथी (Kumki elephant) को वापस कुदमुरा रेंज में लाया गया। दंतैल हाथी (Elephant) का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें
हत्याकर दफनाई गई लाश की हुई पहचान, ड्राइवर पति पर संदेह

कुमकी हाथियों (Kumki elephants) को रखने के लिए वन विभाग के पास उपयुक्त जगह नहीं है। इसलिए कुदमुरा के गजराज रेस्टहाउस में हाथियों को रखा गया है। जहां उनके आहार की व्यवस्था की गई है। कुमकी हाथी (Kumki elephant) दंतैल को कब तक और कितना कंट्रोल कर पाते हैं। यह अब देखने वाली बात होगी। पहली बार जिले में कुमकी हाथी (Kumki elephant) का प्रयोग किया जा रहा है।
इसलिए पूरे महकमे की नजर इन हाथियों पर है। आने वाले दिनों में खेती किसानी का दौर तेजी पकडऩे के बाद और भी परेशानी बढ़ेगी। फसल खाने दंतैल फिर से गांव के आसपास पहुंचेगा। दंतैल ग्रामीणों को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
Elephant से जुड़ी खबरें यहां पढि़ए…

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो