scriptगैंगरेप के अरोपियों ने कबूला गुनाह पुलिस को बताया कैसे किया कुकर्म, अब भेजे गए जेल | Gangrape accused told the police how did the crime | Patrika News

गैंगरेप के अरोपियों ने कबूला गुनाह पुलिस को बताया कैसे किया कुकर्म, अब भेजे गए जेल

locationकोरबाPublished: Sep 13, 2018 08:56:51 pm

Submitted by:

Shiv Singh

गैंगरेप के आरोपियों ने गुनाह स्वीकारा, भेजे गए जेल

गैंगरेप के आरोपियों ने गुनाह स्वीकारा, भेजे गए जेल

गैंगरेप के आरोपियों ने गुनाह स्वीकारा, भेजे गए जेल

कोरबा. प्रेमी जोड़े को स्कूल में पकड़कर युवती से गैंगरेप के आरोपी दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। मजिस्ट्रेट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में दोनों युवकों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है।
उप निरीक्षक केके दुबे ने बताया कि गैंगरेप के आरोपी ईश्वर दास और खेम कंवर को आईपीसी की धारा ३७६ डी के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कटघोरा की एक कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उपजेल कटघोरा भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि युवक के खुदकुशी की जांच की जा रही है।
साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना एक सितंबर की है। पाली थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती विकासखंड कटघोरा के आश्रित ग्राम भेलवाटिकरा के साप्ताहिक बाजार आई थी।
यहां से शाम करीब सात बजे अपने ब्वॉय फ्रेंड सावन साय के साथ बातचीत करते हुए स्कूल में चली गई थी। गांव में रहने वाले ईश्वर दास और खेम कंवर ने प्रेमी जोड़ों को स्कूल में पकड़ लिया था। जोड़े के साथ मारपीट की थी। सावन के सामने उसकी प्रेमिका से गैंगरेप किया था। किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रेमी जोड़ा दहशत में आ गया था। दोनों चूपचाप घर लौट गए थे। इसके अगले दिन युवती के प्रेमी सावन ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। कटघोरा पुलिस जांच कर रही है।
———–
दो युवकों ने स्कूल में प्रेमी जोड़े को पीटा, युवती से किया गैंगरेप, दुखी प्रेमी ने लगाई फांसी, आरोपी गिरफ्तार

राजेश कुमारञ्चकोरबा. ब्वॉय फ्रेंड से स्कूल मिलने पहुंची युवती को दो बदमाश युवकों ने घेर लिया। दोनों साथ मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया। युवकों ने धमकी देकर स्कूल में ही युवती से गैंगरेप किया। घटना से दु:खी प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला उजागर होने पर पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read more- Live : जिस राशि का इस्तेमाल विकास कार्यों में होना चाहिए था, उससे इस सरकार ने चुकाया ऋण : सिंहदेव


घटना एक सितंबर की कटघोरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि विकासखंड पाली के गांव में रहने वाली एक युवती एक सितंबर को भेलवाटिकरा के साप्ताहिक बाजार पहुंची थी। शाम को घर लौट रही थी। इस बीच युवती को उसका ब्वॉय फ्रेंड सावन साय मिला। बातचीत करते हुए शाम करीब ७.३० बजे दोनों गांव के प्राथमिक स्कूल में पहुंच गए। इस बीच गांव के दो युवक ईश्वर दास और खेम कंवर ने प्रेमी जोड़े को घेर कर मारपीट की।
प्रेमी के सामने ही युवती से दुष्कर्म किया। किसी को जानकारी देने परमारपीट की धमकी दी। प्रेमी जोड़ा डर कर घर चला गया। इसके अगले दिन दो सिंतबर की रात सावन साय ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मर्ग कायम कर पुलिस छानबीन कर रही थी। परिवार वाले भी सावन की मौत का कारण जानने में लगे हुए थे। पूछताछ करते हुए युवती के घर पहुंचे। तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद ईश्वर और खेम कंवर को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है।


सावन को किया था अपमानित
पुलिस को पता चला है कि सावन से मारपीट और उसकी गर्ल फे्रंड से गैंगरेप की घटना के आरोपी युवकों ने गांव के दोस्तों को यह घटना बतायी। इससे सावन खुद को अपमानित महसूस कर रहा था। पुलिस को आशंका है कि इससे आहत सावन ने खुदकुशी की होगी। पुलिस ने बताया है कि आरोपी ईश्वर दास ड्राइवरी करता है। खेम कंवर चरवाहा है।

-युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो युवक को पकड़ा गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। मामले में युवती के प्रेमी ने फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। इसकी जांच चल रही है।
-संदीप मित्तल, एसडीओपी, कटघोरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो