scriptबुका तक के लिए बनी सडक़ अब उखडऩे लगी | Buka road shabby | Patrika News

बुका तक के लिए बनी सडक़ अब उखडऩे लगी

locationकोरबाPublished: Apr 01, 2019 11:07:20 am

Submitted by:

Shiv Singh

लापरवाही: सडक़ निर्माण मेंं गुणवत्ता का नहीं रखा गया ख्याल

बुका तक के लिए बनी सडक़ अब उखडऩे लगी

बुका तक के लिए बनी सडक़ अब उखडऩे लगी

कोरबा. बुका तक के लिए बनी सडक़ उखडऩे लगी है। सडक़ निर्माण मेें गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया था। कांक्रीट की परत पतली थी। वन विभाग के अफसर अब इसे मरम्मत कराने की बात कह रहे हैं।
पिकनिक स्पॉट बुका पहुंच मार्ग नेशनल हाइवे से लेकर बेरियर तक डामरीकरण किया गया था। इसके बाद बेरियर से लेकर पिकनिक स्पॉट तक सीसी रोड बनाई गई थी। सडक़ काफी खराब होने और लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए इसका निर्माण कराया गया था। निर्माण एजेंसी वन विभाग थी। सीसी रोड अब कई जगह से उखडऩे लगी है। निर्माण को अभी १० महीने ही हुए हैं। अभी से सडक़ का ये हाल होने लगा है। बताया जा रहा है कि बार-बार सडक़ उखड़ रही है। उसी जगह फिर से इस बार उखड़ गई है। वन विभाग द्वारा हर बार मरम्मत में औपचारिकता निभाई जाती है। लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

वाहनों का दबाव कम, फिर भी उखड़ रही
सडक़ पर वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा नहीं होता है। उसके बाद भी सडक़ उखडऩे लगी है। इस सडक़ का निर्माण जिला खनिज न्यास मद से किया गया था। लगभग ४० लाख की लागत से सडक़ निर्माण किया गया था। अधिकारियों का तर्क है कि पहाड़ी रास्ता होने की वजह से हर बार मिटट्ी का कटाव होता है।

मर्ड हाउस तक बना रहे सडक़
मर्ड हाउस तक वन विभाग द्वारा नई सडक़ बनाई जा रही है। जितनी का मर्ड हाउस नहीं है उतनी की तो सडक़ निर्माण करवाई जा रही है। हालांकि पर्यटन केन्द्र का विकास कराया जा रहा है। लेकिन मर्ड हाउस का स्थल बदलकर निर्माण कराया जा सकता था। इससे लोगों को सुविधा मिल सकेगी।

बुका पहुंच मार्ग में एक जगह सडक़ का हिस्सा टूटा है। वहां पर जल्द मरम्मत कराई जाएगी।
जे राठिया, रेंजर, बुका

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो