scriptभाजपा नेता की गुंडागर्दी, शराब पी कर ब्लड डोनेट करने पहुंचा, टेक्निशियन ने रोका तो मारा थप्पड़ | BJP leader's hooliganism, went to donate blood after drinking alcohol, slapped technician when he stopped him | Patrika News
कोरबा

भाजपा नेता की गुंडागर्दी, शराब पी कर ब्लड डोनेट करने पहुंचा, टेक्निशियन ने रोका तो मारा थप्पड़

CG Crime News: आरोपी का नाम बृजेश यादव है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे की है। घंटाघर के करीब बिलासा ब्लड बैंक स्थित है।

कोरबाApr 21, 2024 / 02:32 pm

Shrishti Singh

Korba News: शराब के नशे में ब्लड बैंक पहुंचकर लैब टेक्निशियन से मारपीट के आरोप में पुलिस ने युवक पर केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम बृजेश यादव है। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। घटना शुक्रवार रात लगभग 10.30 बजे की है। घंटाघर के करीब बिलासा ब्लड बैंक स्थित है।

यह भी पढ़ें

रायपुर की गर्मी से इन प्रत्याशियों का उतरा रंग, सुबह से प्रचार, दोपहर में आराम, रात में होती है घर वापसी

देर रात बृजेश यादव ब्लड बैंक पहुंचा था। वह साधना राजपूत नाम की महिला को ब्लड देना चाहता था लेकिन लैब टेक्निशियन ने बृजेश यादव को शराब के नशे में होने की पुष्टि की और यह कहते हुए ब्लड निकालने से मना कर दिया कि शराब पीने पर 24 घंटे तक ब्लड दान नहीं किया जा सकता। यह सुनकर बृजेश यादव नाराज हो गया। उसने लैब टेक्निशियन के कर्मचारी भूपेंद्र पटेल से अभद्र व्यवहार और बदतमीजी किया।

विवाद बढ़ने पर बृजेश ने भूपेंद्र को थप्पड़ मार दिया। उसके साथ गाली-गलौज भी किया। भूपेंद्र ने देर रात घटना की शिकायत सिविल लाइन थाना में की। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। इसकी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: CG में गरजे CM योगी, बोले- कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद का नाम


खुद को बता रहा था भाजपा नेता

पुलिस की एफआईआर में पीड़ित भूपेंद्र पटेल ने बताया है कि बृजेश यादव खुद को भाजपा नेता बता रहा था और ब्लड बैंक में गाली-गलौज भी कर रहा था। बृजेश का भाजपा से क्या संबंध है यह स्पष्ट नहीं है, पर आरोपी बृजेश यादव के यादव के गले में भाजपा का गमछा भी था तो शायद कह सकते सकते हैं की वह सही कह रहा था।

Home / Korba / भाजपा नेता की गुंडागर्दी, शराब पी कर ब्लड डोनेट करने पहुंचा, टेक्निशियन ने रोका तो मारा थप्पड़

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो