script

Korba: मड़वारानी पहाड़ पर पलटी कार, एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल

locationकोरबाPublished: Jul 12, 2019 05:10:49 pm

Accident in korba : अभी तक घायलों की सूचना मिली है। मौके (Madwarani Mountain) पर पुलिस पहुंच (Road accident in korba) गई है।

CG News

Korba: मड़वारानी पहाड़ पर पलटी कार, एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल

कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कार के पलटने से एक दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए है। सभी लोग एक ही परिवार के है, और मड़वारानी दर्शन कर लौट रहे थे। इस दौरान कार पलट गई। अभी तक घायलों की सूचना मिली है। मौके (Madwarani Mountain) पर पुलिस पहुंच (Road accident in korba) गई है।

तेज रफ्तार कार पहाड़ पर पलटी..
मिली जानकारी के अनुसार हरदी बाजार चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रलिया निवासी एक ही परिवार के करीब एक दर्जन लोग शुक्रवार सुबह मड़वारानी दर्शन गए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग हंसी खुशी लौट रहे थे। पहाड़ पर कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि कार की स्पीड अधिक थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की चीख पुकार मच गई है।

मौके पहुंची पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मड़वारानी पहाड़ पर हुए हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दर्द से तड़पते हुए लोगों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। बताय जा रहा है कि सभी लोग दर्शन के उपरांत सुबह करीब 10 बजे कार में सवार होकर वापस पहाड़ से नीचे उतर रहे थे। इस दौरान कार पलट गया। फिलहाल अभी तक घायलों और मरने वालों के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

ताज़ातरीन ख़बरों तथा LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.
Road accident in korba – इन खबरों को जरूर पढ़ें

ट्रेंडिंग वीडियो