scriptअंबिकापुर से रायपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 22 यात्री घायल | 22 passengers injured in Bus Accident | Patrika News

अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 22 यात्री घायल

locationकोरबाPublished: Nov 19, 2018 10:49:52 am

Submitted by:

Shiv Singh

– चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए

अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 22 यात्री घायल

अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस डिवाइडर से टकराई, 22 यात्री घायल

कोरबा. अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर जा रही दुबे सर्विस की बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें २२ यात्री आंशिक तौर पर चोटिल हो गए। अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर दुबे सर्विस की बस कटघोरा बिलासपुर के रास्ते रायपुर जा रही थी। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या १११ पर शनिवार रात करीब तीन बजे कटघोरा थाना क्षेत्र में चंदनपुर के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया।
बस बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। बस में बैठे 22 यात्रियों को आंशिक चोटें आई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सड़क पर एक साथ पांच गाडिय़ां आ गई। इसे देखकर बस चालक हड़बड़ा गया। उसने बस की स्टेयरिंग को दूसरे साइड मोड़ दिया। बस डिवाइडर चढ़ गई। चालक व परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। आंशिक तौर घायल यात्रियों को दुबे सर्विस की दूसरी बस से रायपुर भेजा जाएगा। हालांकि घायलों ने घटना की शिकायत कटघोरा थाने में दर्ज नहीं कराई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो