पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला है कि शम्पा का पति सुजीत मंडल उसके अवैध संबंध के बारे में जान गया था। सुजीत उनके संबंध में बाधक बन रहा था। इसको लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था, लेकिन शम्पा किसी भी कीमत पर प्रेमी को छोडऩे को तैयार नहीं थी। फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।
नींद की गोली खिला कर तकिया से सांस रोककर मार डाला योजना के अनुसार गुरुवार शाम शम्पा ने पकौड़े में नींद की गोलियां मिलाकर पति को खिला दिया। कुछ देर बाद सुजीत गहरी नींद में सो गया। इसके बाद शम्पा और उसके प्रेमी नयन ने तकिया से मुंह एवं नाक दबा कर मार डाला।
—-
शम्पा की १० साल की बेटी मां और गृह शिक्षक के घिनौने कृत्य के बारे में जानती थी। उसने दोनों को पिता की हत्या करते हुए भी देखा था। उसने पुलिस को सब कुछ बता दिया। फिर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।