scriptWest Bengal: ममता बनर्जी से किसने और क्यों मांगा इस्तीफा | Who did ask Mamta Banerjee to resign | Patrika News

West Bengal: ममता बनर्जी से किसने और क्यों मांगा इस्तीफा

locationकोलकाताPublished: Jun 18, 2019 06:45:44 pm

Submitted by:

Manoj Singh

किस मोर्चे पर मुख्यमंत्री के फेल होने का लगाया गया आरोप

Kolkata West Bengal

West Bengal: ममता बनर्जी से किसने और क्यों मांगा इस्तीफा

कोलकाता
भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य मुकुल राय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों के हड़ताल के मामले को ले कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और गृह मंत्री पद से इस्तीफे की मांग की। इस दिन उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि बंगाल स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था काफी चरमरा गई है। पिछले नौ साल में राज्य की स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था कहां से कहां जा कर गिर गया है। इसका अंदाजा यहां के अस्पतालों को देख कर और हड़ताल पर गए डक्टरों की मांग से पता चलता है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति सुधारने में पूरी तरह से विफल रही हैं। इस लिए ममता बनर्जी को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
मुकुल राय ने कहा कि पिछले दिनों जिस तरह से एनआरएस के डॉक्टरों पर हमला हुआ और उन्हें ऐसे दिन देखने को मिले। इसके लिए ममता बनर्जी को राज्य के गृहमंत्री पद से भी इस्तीफा देना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो