scriptपश्चिम बंगालः विधानसभा की 250 सीटों का लक्ष्य लेकर उतर रही है भाजपा… | West Bengal: BJP targets 250 seats in forthcoming Assembly Election | Patrika News

पश्चिम बंगालः विधानसभा की 250 सीटों का लक्ष्य लेकर उतर रही है भाजपा…

locationकोलकाताPublished: Jun 09, 2019 03:45:05 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में जबरदस्त सेंधमारी के बाद भारतीय जनता पार्टी की निगाहें अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है।

kolkata west bengal

पश्चिम बंगालः विधानसभा की 250 सीटों का लक्ष्य लेकर उतर रही है भाजपा…

पश्चिम बंगालः विधानसभा की 250 सीटों का लक्ष्य लेकर उतर रही है भाजपा…

– ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बाहर करना भाजपा की प्राथमिकता
कोलकाता
लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के गढ़ में जबरदस्त सेंधमारी के बाद भारतीय जनता पार्टी की निगाहें अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। राज्य में मिली शानदार जीत से उत्साहित भाजपा 2021 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में 250 सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य लेकर तैयारी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 में से 18 सीटें जीतने के बाद भाजपा 2021 के लिए राजनीतिक बिसात के मोहरे सजाने में जुट गई है। तमाम रणनीतियों के अलावा तृणमूल कांग्रेस से पार्टी में आने के इच्छुक नेताओं की छंटनी भी शामिल है।
आम चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को 22 सीटें मिली हैं। तृणमूल कांग्रेस के बांग्ला गौरव के मुद्दे के सामने भाजपा बांग्ला भाषियों के हितों वाले मुद्दे को हथियार बना रही है। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा रोजगार सृजन के लिए औद्योगिकीकरण और राज्य के लिए राष्ट्रीय नागरिक पंजीकरण (एनआरसी) होगा, ताकि अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को बंगाल की धरती से खदेड़ा जा सके। इधर, सत्तारूढ़ तृणमूल भाजपा की इस योजना पर कुछ खास ध्यान नहीं दे रही है। उसका कहना है कि 2021 में भी तृणमूल का झंडा लहराएगा और राज्य में सत्ता में आने का भाजपा का सपना चूर-चूर हो जाएगा।
आम चुनावों में पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में 40.5 फीसदी मत पड़े थे और फिलहाल विधानसभा में उसके छह विधायक हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए हमने 23 सीटों का लक्ष्य रखा था और 18 सीटें मिलीं। अब हमारा नया लक्ष्य (विधानसभा चुनाव में) 250 सीटों का है। हम अपनी चुनावी रणनीति बनाएंगे और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो