scriptपूर्व मिदनापुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमला | West Bengal BJP chiefs car attacked | Patrika News

पूर्व मिदनापुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमला

locationकोलकाताPublished: Sep 17, 2018 10:26:11 pm

Submitted by:

Manoj Singh

तृणमूल कांग्रेस ने कराया हमला- दिलीप घोष

kolkata west Bengal

पूर्व मिदनापुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर हमला

तृणमूल कांग्रेस ने किया घोष का आरोप खारिज

कोलकाता.
पूर्व मिदनापुर जिले के कांथी में सोमवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने उनके वाहन और पार्टी कार्यकर्ताओं की बाईक में भी तोडफ़ोड़ की। हमले में तीन जने घायल हुए हैं। दिलीप घोष ने हमले के पीछे राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस सांसद दिवेन्दु अधिकारी का हाथ होने का आरोप लगाया।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष घोष पर इस दिन हमला उस समय हुआ, जब वे पूर्व मिदनापुर जिले के कंटाई में जनसभा करने जा रहे थे। दिलीप घोष को जनसभा स्थल ले जाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली थी। रैली जैसे ही कंटाई के निकट जनमंगल समिति हॉल के पास पहुंची तभी कुछ लोगों ने रैली पर हमला बोल दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार हमले की शुरूआत रैली के जनमंगल समिति हॉल के पास पहुंचने पर काला झंडा दिखाए जाने से हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी। इस बीच काला झंडा दिखा रहे लोगों ने रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी और ईंट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया।
दिलीप घोष ने हमले में तृणमूल कांग्रेस का हाथ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले के कांथी संसदीय क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस सांसद दिवेन्दु अधिकारी ने अपने गुण्डों से उन पर हमला कराया है। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक तौर से भाजपा का मुकाबला नहीं कर पा रही है। इसलिए उसके नेता अपने गुण्डों और पुलिस की मदद से भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला करा रहे हैं। ऐसा कर के बंगाल में भाजपा को नहीं रोका जा सकता है। वहीं दिवेन्दु अधिकारी ने दिलीप घोष के आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनका कोई हाथ नहीं है। हमला भाजपा की गुटबाजी का परिणाम है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो