scriptजब, महकमा शासक के सामने वोट कर्मी ने पी लिया जहर… | Vote worker drank poison in front of Mahakma ruler | Patrika News
कोलकाता

जब, महकमा शासक के सामने वोट कर्मी ने पी लिया जहर…

– नदिया जिले के रानाघाट कॉलेज में वोट कर्मियों के लिए लगाए गए अस्थाई कैंप में तब सभी मतदानकर्मी हक्के-बक्के रह गए जब उनके एक साथी ने महकमा साशक के सामने ही जहर पीकर आत्महत्या करने की कोशिश की। उक्त मतदानकर्मी का नाम सुदर्शन बासफोरा है। उसे फिलहाल रानाघाट महकमा अस्पताल में चिकित्साधीन रखा गया है। घटना चौथे चरण के मतदान के शुरू होने से महज़ चंद घंटों पहले घटी है।

कोलकाताApr 29, 2019 / 05:03 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

जब, महकमा शासक के सामने वोट कर्मी ने पी लिया जहर…

कोलकाता. लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में नदिया की दो संसदीय सीटों के लिए होने वाले मतदान से एक दिन पहले एक मतदानकर्मी ने जहर पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसका नाम सुदर्शन बासफोरा है। वह नदिया जिले के कल्याणी का निवासी है। कल्याणी आईटीआई कॉलेज के कर्मचारी सुदर्शन ने रविवार की सुबह रानाघाट कॉलेज में वोट कर्मियों के लिए लगाए गए अस्थाई कैंप में महकमा शासक के सामने इस घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुदर्शन का रानाघाट संसदीय क्षेत्र में मतदान ड्यूटी लगी थी। वह रानाघाट कॉलेज में लगे अस्थाई कैंप में रुका था, जहां रविवार की सुबह रानाघाट महकमा शासक मनीश वर्मा सभी कर्मियों को उनकी जिम्मेदारी समझा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचते ही उसने अपने बैग से एक बोतल निकाली और सबके सामने उसमा भरा जहर पी लिया। उसकी इस हरकत को देखकर वहां मौजूद सभी घबरा गए। उसे रानाघाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया। उसके इलाज में जुटे डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है।

महकमा शाषक मनीश वर्मा ने कहा कि सुदर्शन के ऐसे कदम उठाने के कारण के बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। इस बारे में जानकारी इकट्ठा करने की कोशिश की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व तीसरे चरण के मतदान से पूर्व दक्षिण दिनाजपुर के बुनियादपुर से भही एक रिजर्व वोट कर्मी का फंदे पर लटका हुआ शव पाया गया था। लोकसभा चुनाव के शुरू होने से पूर्व से ही बंगाल के विभिन्न हिस्सों में वोट कर्मियों ने केंद्रीय बल की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है। बंगाल में पिछले चुनावों में हुई हिंसा की घटना को मद्देनजर रखते हुए वोट कर्मी चुनावी ड्यूटी पर नहीं जाना चाह रहे हैं।

Hindi News/ Kolkata / जब, महकमा शासक के सामने वोट कर्मी ने पी लिया जहर…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो