scriptइस्लामपुर में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल का विरोध | Villager oppose TMC MLA delegation in Islampur | Patrika News

इस्लामपुर में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल का विरोध

locationकोलकाताPublished: Sep 23, 2018 07:29:26 pm

Submitted by:

Manoj Singh

गांव वालों ने की सीबीआई जांच की मांग, मृत छात्रों के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधिमंडल

kolkata West Bengal

इस्लामपुर में तृणमूल प्रतिनिधिमंडल का विरोध

जैसे ही स्थानीय तृणमूल विधायक कन्हाई लाल अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी नेता पहुंचे। ग्रामीणों ने गो बैक के नारे लगाए और उन्हें गांव में जाने और मृत छात्रों के परिजनों से मिलने से रोक दिया। ग्रामीणों ने गोलीकाण्ड के बारे में तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का और पुलिस को बचाने के लिए झूठी बात कहने का आरोप लगाया।
कोलकाता.

उत्तर दिनाजपुर के दाड़ीभीट हाई स्कूल में हुए गोलीकांड से मारे गए दो पूर्व छात्रों के मामले में रविवार को भी इस्लामपुर में तनाव व्याप्त रहा। इस बीच सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा का प्रतिनिधिमंडल इस्लामपुर पहुंचा। भाजपा के नेताओं ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की, लेकिन गांव वालों ने तृणमूल कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल का कड़ा विरोध किया।
इस दिन जैसे ही स्थानीय तृणमूल विधायक कन्हाई लाल अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी नेता पहुंचे। ग्रामीणों ने गो बैक के नारे लगाए और उन्हें गांव में जाने और मृत छात्रों के परिजनों से मिलने से रोक दिया। ग्रामीणों ने गोलीकाण्ड के बारे में तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर झूठ बोलने का और पुलिस को बचाने के लिए झूठी बात कहने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने राज्य सरकार पर अविश्वास जाहिर करते हुए पुलिस की जांच को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग। ग्रामीणों ने दोहराया कि छात्रों पर पुलिस ने ही गोली चलाई है। फिर वह इस मामले की कैसे जांच कर सकती है। इससे पहले भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहीं प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष लॉकेट चटर्जी ने मृत छात्रों के परिजनों से मिल कर उनका साथ देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने गोलीकाड के दोषी पुलिस कर्मियों को सजा देने की मांग की।
– पुलिस को पकड़ कर पेड़ में बांधे
इस बीच, भाजपा के उत्तर दिनाजपुर जिला अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती ने रविवार को इस्लामपुर में ग्रामीणों से कहा कि वे पुलिस का असहयोग करें। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव में पुलिस आए तो उसे पकड़ कर पेड़ से बांध दीजिए। रात को पुलिस गांव में आ कर महिलाओं से छेड़-छाड़ करती है तो महिलाएं आत्मरक्षा के लिए महिला कार्रवाई करें। अगर पुलिस पानी मांगे तो कुत्ते को पानी पिलाईए पर पुलिस को पानी मत दीजिए। उनके इस बयान के बाद हरकत मेंआई पुलिस ने उनपर मामला दर्ज किया है। खबर लिखे जाते समय उनकी गिरफ्तारी की सूचना आई है।

ट्रेंडिंग वीडियो