scriptजामुडिय़ा में दो लोगों का फंदे से लटकता हुआ शव मिला | Two people found hanging hanging in Jummaia | Patrika News

जामुडिय़ा में दो लोगों का फंदे से लटकता हुआ शव मिला

locationकोलकाताPublished: Feb 15, 2019 08:25:51 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

kolkata west bengal

जामुडिय़ा में दो लोगों का फंदे से लटकता हुआ शव मिला

 

जामुडिय़ा . जामुडिय़ा थाना इलाके में एक ही दिन में दो अलग-अलग स्थान से एक व्यक्ति और एक महिला का शव बरामद हुआ। दोनों का शव फंदे से लटकते हुए पाया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के नाम कौशिक चटर्जी (30) तथा महिला का नाम अंजलि मांझी (32) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंजलि का घर जामुडिय़ा के आदिवासी पाड़ा में है। कौशिक भी उसी गांव का रहने वाला था। शुक्रवार की सुबह लोगों ने दोनों के शव अलग-अलग जगह फंदे से लटकते हुआ देखे। जामुडिय़ा थाने को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को पहले चिकित्सा केन्द्र ले जाया गया। चिकित्सक ने दोनों को ही मृत बताया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की आत्महत्या के कारणों के बारे में पुलिस पता लगा रही है। इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो