script

बंगाल के खाते में दो पदक

locationकोलकाताPublished: Feb 14, 2019 04:01:19 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

पहला इंडिया-पेनचेक सिलाट जोनल चैम्पियनशिप में बंगाल को दो पदक मिले हैं।

kolkata west bengal

बंगाल के खाते में दो पदक


कोलकाता . अमृतसर के गुरुनानक देव विश्वविद्यालय में आयोजिक पहला इंडिया-पेनचेक सिलाट जोनल चैम्पियनशिप में बंगाल को दो पदक मिले हैं। पेनचेक सिलाट स्पोट्र्स एसोसिएशन बंगाल के महासचिव सुनील सिंह ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में बंगाल के दो खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था। दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। सिलवंती सहारन ने रजत तथा मुकेश कुमार शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इस मौके पर कोच के रूप में संतोष कुमार जयसवारा तथा पूजा सिंह गई थी।

 

जैशोर रोड पर लॉरी व बाइक में टक्कर, एक घायल

बारासात . उत्तर 24 परगना के मध्यमग्राम स्थित दोलतला इलाके में लॉरी की चपेट में आकर बाइक चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद से ही लॉरी चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार की सुबह दोलतला के जैशोर रोड पर दस ***** लॉरी का संतुलन बिगड़ गया जिससे चालक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था उसके बावजूद गहरी चोटें आई जिसके कारण उनके शरीर से रक्त बहने लगा। गम्भीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो