scriptमालदह में दो मौतें, एक मरा रास्ते पर, दूसरे का शव मिला | Two dead in Maldah, one dead, another found dead | Patrika News

मालदह में दो मौतें, एक मरा रास्ते पर, दूसरे का शव मिला

locationकोलकाताPublished: Nov 16, 2018 04:17:05 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– किसी ने भी आगे बढ़कर मदद का हाथ नहीं बढ़ाया

kolkata west bengal

मालदह में दो मौतें, एक मरा रास्ते पर, दूसरे का शव मिला

मालदह . मालदह में एक ही दिन दो अलग-अलग घटी घटनाओं में से एक ने मानवता को शर्मसार कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार मालदह के सिघातल्ला इलाके में एक व्यक्ति तड़पता रहा पर किसी ने भी मदद के लिए हाथ नहीं बढ़ाया। अंत में उसकी मौत हो गई। रास्ते में भी शव पड़ा रहा। बाद में पुलिस की तत्परता से घरवालों को खबर दी गई। मृतक का नाम मोहम्मद समिउल (48) है। वह कालियाचं का रहने वाला था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को रिक्शे से उतरकर डाक्टर के पास जाते समय तबीयत खराब होने पर वह रास्ते में बैठ गया। वहीं बैठे लेटे उसकी मौत हो गई। किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। उसकी मौत हो गई।

वहीं मालदह टाउन स्टेशन के फ्लेटफार्म पर एक व्यक्ति का गला कटा शव पड़ा दिखा। जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी के सूत्रों के अनुसार मृतक शारीरिक रूप से विकलांग था। शायद उसने आत्महत्या की है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।

 

चलते ऑटो का ***** खुला

साल्टलेक . साल्टलेक के जीडी ब्लॉक के पास बुधवार को एक चलते ऑटो का ***** खुल गया। जिससे चालक व बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को पास के नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को छोड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुलबागान से करुणामयी की ओर ऑटो जा रहा था। जिसमें महिला और बच्चे समेत कई यात्री सवार थे। अचानक ऑटो का ***** खुल गया जिससे चालक सहित सभी यात्री गिर पड़े। सभी को चोट आई है। लोगों का आरोप है कि ऑटो वाले जान की परवाह नहीं करते, इसलिए ऐसी लापरवाही होती है।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो