script

बर्दवान में जर्जर सेतु का रेलिंग टूटा, 2जने की मौत

locationकोलकाताPublished: Sep 12, 2018 10:43:55 pm

– बर्दवान जिले में हुआ हादसा

kolkata West bengal

बर्दवान में जर्जर सेतु का रेलिंग टूटा, 2जने की मौत

स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों श्मशान घाट से पड़ोसी का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे। वीरभानपुर सेतु पर चालक का नियंत्रण खो गया। मोटरसाइकिल सेतु से टकरा गई। टक्कर से रेलिंग टूट गई और दोनों जलाशय में गिर पड़े। डूबने से दोनों की मौत हो गई।
कोलकाता/ बर्दवान

बंगाल में सेतु टूटने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार रात बर्दवान जिले के कोकवेन थाना क्षेत्र के वीरभानपुर सेतु का रेलिंग टूट गया। हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार दो जने की मौत हो गई। बुधवार सुबह पानी से दोनों का शव बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान रवि दास (26) और गौतम यादव (28) के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार दोनों श्मशान घाट से पड़ोसी का अंतिम संस्कार कर घर लौट रहे थे। वीरभानपुर सेतु पर चालक का नियंत्रण खो गया। मोटरसाइकिल सेतु से टकरा गई। टक्कर से रेलिंग टूट गई और दोनों जलाशय में गिर पड़े। डूबने से दोनों की मौत हो गई। मंगलवार सारी रात जलाशय में तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन शव नहीं मिले। बुधवार तडक़े लगभग चार बजे दोनों के शव मिले। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सेतु बहुत पुरानी है। मरम्मत और रखरखाव के आभाव में सेतु लम्बे समय से जर्जर हालत में पड़ा हुआ है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष है। चालू महीने में राज्य में सेतु टूटने की यह तीसरी घटना है। चार सितम्बर को कोलकता का माझेरहाट सेतु का एक हिस्सा टूट गया था। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। दूसरा हादसा 9 सितम्बर को सिलीगुड़ी के फांसीदेवा इलाके में हुआ था। फांसीदेवा और चट्टहाट को जोडऩे वाले सेतु से ईंट से लदा एक ट्रक गुजर रहा था, तभी ब्रिज टूट गया था। हालांकि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई थी।

ट्रेंडिंग वीडियो