script

एयरपोर्ट से सोना व नकदी सहित 3 गिरफ्तार

locationकोलकाताPublished: Jul 21, 2018 10:19:11 pm

-दो यात्रियों के पास से 51,600अमरीकी डॉलर बरामद

Kolkata West Bengal

एयरपोर्ट से सोना व नकदी सहित 3 गिरफ्तार

कोलकाता

नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो अलग-अलग मामलों में सीमा शुल्क विभाग ने लाखों का सोना व नकदी जब्त करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात को ढाका से कोलकाता आ रहे एक यात्री के पास से कुल 610 ग्राम सोना मिला। जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य 18,42,200 रुपए है। यह सोना विदेशी ब्रांड का है। जब यात्री ग्रीन एरिया से जा रहा था तभी उसकी तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से सोना पाया गया। वहीं एक अन्य मामले में शनिवार को बैंकाक जाने के लिए तैयार बैठे रहे दो यात्रियों के पास से 51,600 अमरीकी डॉलर पाए गए। भारतीय मुद्रा में यह 35,03,640 रुपए हैं। ये दोनों यात्री स्पाइस जेट की फ्लाईट से बैंकाक जाने वाले थे। दोनों से पूछताछ के बाद सही जवाब नहीं मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अगली कार्रवाई के लिए उन्हें बारासात कोर्ट में पेश किया जाएगा।
——————————


बस और ट्रक में भिड़ंत, 17 घायल

कोलकता
कूचबिहार जिले के माथाभांगा थाना क्षेत्र के नीशिगंज इलाके में शनिवार की सुबह सडक़ हादसे में 17 बस यात्री घायल हो गए। घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा एक बेकाबू ट्रक के यात्री भरी हुई बस में टक्कर मारने से घटी है। सूत्रों के अनुसार शनिवार की सुबह यात्रियों से भरी हुई एक निजी बस कूचबिहार से माथाभांगा के लिए रवाना हुई थी। नीशिगंज पहुंचते ही सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक ने बस में जोर की टक्कर मार दी। टक्कर की वजह से वह बस बेकाबू होकर पहले तो एक बिजली के खंभे से टकराई और फिर एक गड्ढे में गिर गई। घटना की वजह से बस चालक सहित 17 यात्री घायल हुए। घायलों में महिलाओं के साथ ही बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों की तत्परता से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गय। घटना की जानकारी पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस को जब्त कर लिया है। जांच में जुटी पुलिस के अनुसार घटना के बाद से ही ट्रक चालक अपनी गाड़ी के साथ फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो