scriptपशुधन का कोई विकल्प नहीं: कमलमुनि | There is no alternative to livestock: Kamal muni | Patrika News

पशुधन का कोई विकल्प नहीं: कमलमुनि

locationकोलकाताPublished: Nov 09, 2018 03:22:25 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने महावीर सदन में गो पूजन के पावन प्रसंग पर धर्म सभा को संबोधित किया

kolkata west bengal

पशुधन का कोई विकल्प नहीं: कमलमुनि

 

कोलकाता . इजराइल जैसे मुस्लिम देशों में भी गौ रक्षा के लिए कड़े कानून बनाते हुए गौ हत्यारों को 72 घंटे के अंदर फांसी देने का प्रावधान किया है, क्या हमारे देश में गाय का नाम लेकर सत्ता तक पहुंचने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या इसके कुछ सबक लेंगे। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने महावीर सदन में गो पूजन के पावन प्रसंग पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि पशुधन के अभाव में नकली दूध और घी की भरमार है। जो स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लोग असाध्य रोगों के शिकार हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट का मानना है 30 से 40 फीसदी नकली दूध बाजार में आ रहा है। आए दिन भंडाफोड़ हो रहा है। हमारी सरकार कुंभकरण की नींद से कब जागेगी। मुनि कमलेश ने कहा कि आजादी के समय 1000 मानव के पीछे 457 पशु थे। आज उसकी संख्या गिरकर काफी कम हो गई है। बढ़ती जनसंख्या और घटता पशुधन प्राकृतिक आपदा को खुला निमंत्रण देने के समान हैं। राष्ट्र संत ने कहा कि इंसान के बिना पशु जिंदा रह सकते हैं लेकिन पशु के बिना इंसान कभी भी जिंदा नहीं रह सकता। पशु की हत्या इंसान की हत्या से बढ़कर है। पशुधन का कोई विकल्प नहीं है। जैन संत ने कहा कि खूंखार शेर आदि के शिकार पर दंड है तो फिर पालतू पशु पर खंजर चलाने की इज्जत कैसे? स्लाटर हाउस को सब्सिडी जाती है तो फिर गोशाला को क्यों नहीं दी जाती है। उन्होंने कहा कि पशुधन नहीं बचा तो यूरिया और निरमा पाउडर के दूध से तथा चर्बी के नकली घी से मंदिर में दीप जलेगा और दूध से अभिषेक होने पर सारी पवित्रता नष्ट हो जाएगी। अंत में कहा कि 3000000 मंदिर आश्रम है। प्रत्येक स्थान में सौ सौ गाय भी पालना चालू करें तो एक भी गाय नहीं मारी जाएगी। जब मार्बल की गाय के मंदिर पर करोड़ों खर्च कर सकते हैं तो फिर जीवंत गाय पर क्यों नहीं? भगवान महावीर के निर्वाण महोत्सव पर महावीर सदन में महा मांगलिक आयोजन रखा गया नए वर्ष की सभी को मंगल शुभकामनाएं दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो