scriptपयर्टन की चाह ने बंगाल के 5 पयर्टकों की ले ली जान | The desire of the tourisim took life of the 5 Bengal tourists. | Patrika News
कोलकाता

पयर्टन की चाह ने बंगाल के 5 पयर्टकों की ले ली जान

– सिक्किम घूमने गए बंगाल के दो दंपत्ति सहित 5 पर्यटकों की रविवार को एक भयानक सडक़ हादसे में मौत हो गई। ये सभी हुगली के हरिपाल और कोलकाता के रहने वाले थे। वहीं दुर्घटना में 5 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें दो मृतकों के ही परिजन बताए जा रहे हैं।

कोलकाताApr 29, 2019 / 09:22 pm

Jyoti Dubey

Kolkata, Kolkata, West Bengal, India

पयर्टन की चाह ने बंगाल के 5 पयर्टकों की ले ली जान

कोलकाता. सिक्किम घूमने गए बंगाल के दो दंपत्तियों सहित 5 पर्यटकों की रविवार को एक भयानक सडक़ हादसे में मौत हो गई। मृतकों के नाम स्नेहाशीष बोस(59), काकोली बोस(50), शुभोजीत बोस(29), संदीप कर(44) और सोमा कर(32) हैं। मृतक हुगली के हरिपाल और कोलकाता के रहने वाले थे। वहीं दुर्घटना में 5 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनमें मोमा बोस और भुलु कर मृतकों के ही परिजन बताए जा रहे हैं।

सिक्किम पुलिस के अनुसार रविवार की शाम दोनों दंपत्ति अपने परिवार व अन्य पर्यटकों के साथ एक मंदिर से होटल लौट रहे थे। उसी दौरान बीच रास्ते में उनकी गाड़ी के नीचे बर्फ की चट्टान आ गई और उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटनास्थल पर ही 5 जनों की मौत हो गई। जबकि गाड़ी पर सवार अन्य 5 को गंभीर हालत में सिक्किम के न्यू सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की शिनाख्त के बाद सिक्किम पुलिस ने घटना की जानकारी बंगाल पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही दोनों के परिवारों में मातम पसर गया है।

हरिपाल के विधायक बेचाराम मन्ना ने मृतकों के शवों को यहां लाने की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर दिल्ली में स्थित राज्य सरकार के रेसीडेंसियल कमीशन के दफ्तर में भी संपर्क किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो