पुलिस ने बताया कि मतिउल 31 अगस्त से लापता था। घर वालों ने पुलिस के पास मामले की शिकायत की थी। जांच में जुटी पुलिस को पता लगा कि मतिउल की गुमशुदगी दरअसल अपहरण का मामला है। जिसमें घर के ही किसी सदस्य के जुड़े होने की आशंका थी।
जांच में सामने आया कि 22 अगस्त को मतिउल के पुत्र सेजारुल ने मालदह के वैष्णव नगर निवासी मोहशिन शेख से साढ़े चार लाख रुपए की हेरोइन खरीदी थी। वह पैसे नहीं चुका पा रहा था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने अपनी जान बचाने के लिए पिता को बंधक बनाने की योजना बनाई। इधर मतिउल का पता लगाने के लिए उतरी पुलिस को पता चल गया कि उसे कहां छिपाया गया है। पुलिस ने जाल बिछाया और छापेमारी की, आहट पाते ही सेजारुल और मोहशिन फरार हो गए। मतिउल की सुरक्षित रिहाई कराई गई। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
बार में तोडफ़ोड़, 3 गिरफ्तार
दुर्गापुर . दुर्गापुर न्यूटाउनशिप इलाके में स्थित बार में कुछ लोगों ने नशे की हालत में तोडफ़ोड़ की। पुलिस ने इस बारे में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन लोग फरार हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार की रात को कुछ लोग बार में घुसे। सभी नशे की हालत में पहुंचे। उन लोगों ने मैनेजर को आवाज दी और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इसके बाद गाली गलौच की। बार के मालिक व मैनेजर ने इसका विरोध किया तो सभी गुस्से में आ गए और शराब की बोतलें, कम्प्युटर व आदि सामान तोड़-फोड़ करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को देखकर तीन लोग फरार हो गए बाकी के तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।