scriptबंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष सोमेन मित्रा का तृणमूल पर कड़ा तेवर | Somen Mitra nominated as West Bengal Congress Chief | Patrika News

बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष सोमेन मित्रा का तृणमूल पर कड़ा तेवर

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2018 03:02:29 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद संभालने के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कड़ा तेवर दिखाना शुुरू कर िदया है।

kolkata west bengal

बंगाल कांग्रेस के नए अध्यक्ष सोमेन मित्रा का तृणमूल पर कड़ा तेवर

सोमेन मित्रा को प्रदेश कांग्रेस की बागडोर

– अधीर बनाए गए प्रचार कमेटी के चेयरमैन
कोलकाता.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोमेन मित्रा शुक्रवार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मनोनीत किए गए। पद संभालने के बाद मित्रा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ कड़ा तेवर दिखाना शुुरू कर िदया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का अनुमोदन किया है। नई कमेटी में निवर्तमान अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को प्रचार कमेटी का चेयरमैन, सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य को को-ऑर्डिनेशन कमेटी का चेयरमैन, सांसद अभिजीत मुखर्जी को चुनावी घोषणा पत्र कमेटी का चेयरमैन और कोलकाता निगम के पार्षद संतोष पाठक को संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। जिनमें सांसद अबू हासेम खान चौधरी, विधायक नेपाल महतो, विधायक शंकर मलाकार और दीपा दासमुंशी शामिल हैं।
तृणमूल से दूरी बनाकर चलेंगे- सोमेन

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मित्रा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय विधान भवन में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य में पार्टी फिलहाल तृणमूल कांग्रेस से दूरी बनाकर चलेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता होगी। मित्रा ने पार्टी के हर वर्ग से सहयोग की अपील की। उन्होंने पार्टी के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ बैठक भी की।
अधीर समर्थक नाराज-

प्रदेश अध्यक्ष के पद से सांसद अधीर रंजन चौधरी को हटाए जाने की खबर से उनके समर्थक नाराज हैं। हालांकि निवर्तमान अध्यक्ष चौधरी ने इसे रूटीन परिवर्तन बताया। उन्होंने कहा कि रद्दोबदल की सूचना पार्टी के पोर्टल से प्राप्त हुई, इसका उन्हें जरूर दुख है। इधर, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय विधान भवन में होली का माहौल रहा। मित्रा समर्थक कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाईं।
भावुक हुए अधीर-
बहरमपुर स्थित मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर अधीर ने कहा कि पिछले चार साल से इस पद पर था। संगठन चलाने में धन उनके आड़े आ रही थी। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को उन्होंने कई बार आग्रह किया था कि यदि वे चाहें तो किसी योग्य व्यक्ति को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत कर दें। प्रदेश इकाई को चलाने के लिए उनमें आर्थिक क्षमता नहीं है। उन्होंने कहा कि नए प्रदेश अध्यक्ष को वह पूरा सहयोग करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो