script

सिंगापुर एयरलाइन्स के विमान से रिसा ईंधन, उड़ान प्रभावित

locationकोलकाताPublished: May 08, 2018 05:40:05 pm

Submitted by:

VANITAI JHARKHAND

– वापसी में हुई देरी

kolkata west bengal


– पायलट ने एयर ट्रेफिक कन्ट्रोल के साथ सम्पर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी
– विमान में थे 228 यात्रियों व 13 केबिन क्रू

कोलकाता . नेताजी सुभाष चन्द्र बोस अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर एयरलाइन्स के विमान से तेल रिसने के कारण शनिवार की रात को उड़ान सेवा आंशिक रूप प्रभावित हो गई। दुर्घटना की आशंका के कारण विमान के 228 यात्रियों व 13 केबिन क्रू के सदस्यों को सुरक्षित उतार लिया गया। बाद में विमान में आई त्रुटि को ठीक कर लिया गया। इसके बाद विमान सिंगापुर के लिए रवाना हुआ। इस दौरान यात्रियों को होटल में ठहराया गया।
सूत्रों के अनुसार शनिवार की रात पौने 12 बजे के करीब सिंगापुर एयरलाइन्स के पायलट को लैंडिंग से एेन पहले हाइड्रोलिक समस्या का पता चला। विमान सिंगापुर से कोलकाता आ रहा था। विमान का ***** बाहर निकलने में असुविधा हो रही थी। पायलट ने एयर ट्रेफिक कन्ट्रोल के साथ सम्पर्क साधा और इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर विमान लैंड हुआ। इसके बाद विमान से ईंधन रिसने लगा। रनवे में फैले ईंधन के कारण उसपर अन्य विमानों का संचालन बंद कर दिया गया। विमान एक झटके के साथ रनवे पर उतरा। यात्रियों को पहले लगा कि यह सामान्य क्रिया है। बाद में मालूम हुआ कि विमान में त्रुटि आई है। दुर्घटनाग्रस्त विमान को टैक्सी वे में ले जाया गया।

यात्रियों को एयरलायंस ने होटल में ठहराने की व्यवस्था की

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रात अधिक होने के कारण उड़ान सेवा प्रभावित नहीं हुई है। विमान में बैठे यात्रियों को लगभग एक घंटे तक विमान में ही बिठा कर रखा गया। बाद में यात्रियों व केबिन क्रू को सुरक्षित उतारा गया और सिंगापुर उड़ान को रद्द कर दिया गया। यात्रियों को एयरलायंस ने होटल में ठहराने की व्यवस्था की। रविवार की रात को साढ़े सात बजे के करीब मरम्मत के बाद विमान यात्रियों को लेकर उड़ गया।

ट्रेंडिंग वीडियो