script

हावड़ा: लोग पानी खरीदकर पीने को हुए मजबूर

locationकोलकाताPublished: Sep 13, 2018 03:27:22 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

पाइप की मरम्मत, नहीं आया पाया, लोग हुए परेशान

kolkata west bengal

हावड़ा: लोग पानी खरीदकर पीने को हुए मजबूर



दुर्गापूजा के दौरान पेय जल की किल्लत दूर करने के लिए हावड़ा नगर निगम ने पदेपुकुर जल परिशोधन केन्द्र में मुख्य पाइप की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया है। निगम की घोषणा के अनुसार बुधवार की दोपहर १२ बजे से हावड़ा के नलों में पानी नहीं आया। गुरुवार की दोपहर १२ बजे तक नहीं आएगा। बुधवार को पानी नहीं आने के कारण आम लोग परेशान व हलकान रहे। उनका कहना है कि वे निगम के नलों पर ही निर्भर है। कई हैंडपम्प दूर होने तथा कुछ खराब होने से आम जनता को समस्याओं का सामना करना पड़ा। ६ नंबर बोरो के चेयरमैन सैकत चौधरी ने बताया कि मेयर डॉ रथीन चक्रवर्ती के निर्देश पर मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है। ताकि दुर्गापूजा और अन्य पर्व के दौरान पानी की कोई किल्लत नहीं रहे। इस दौरान सभी लिकेंज पाइप की मरम्मत के अलावा नए पाइप को भी बिछाया जा रहा है। यह सारा मरम्मत का काम २४ घंटे में पूरा हो जाएगा। बस्ती इलाके में कहीं कहीं पानी की सप्लाई भी निगम के टैंकर से की जा रही है। उन्होंने माना कि पुराने पाइप की वजह से कहीं कहीं लिकेज की समस्या होती थी इसकी वजह से अचानक जलापूर्ति बंद कर दी जाती थी। मेयर इन कौन्सिल सदस्य नसरीन खातून ने बताया कि बीच-बीच में पाइप लिकेज के कारण समस्या होती थी। वह समस्या अब नहीं होगी। उनके ४५ नंबर वार्ड में गहरे नलकूप से पानी की आपूर्ति की जा रही है। प²ोपुकुर जल परिशोधन केन्द्र का दौरा निगम के चेयरमैन अरविंद गुहा ने बुधवार की सुबह किया और कामकाज का जायजा लिया। दूसरी ओर भाजपा पार्षद गीता राय ने कहा कि पुराने पाइप के कारण ही बार बार समस्या हो रही है। इसको बदल दिया जाना चाहिए ताकि लिकेज की समस्या का हल निकल सके। उन्होंने कहा कि कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती है। ऐसे में मजबूरी में लोग पानी खरीद कर पी रहे हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या है।
आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर हमला

ट्रेंडिंग वीडियो