scriptअर्चना के प्रेमी की तलाश में रांची रवाना हुई पुलिस | Police leave Ranchi in search of Archana's boyfriend | Patrika News

अर्चना के प्रेमी की तलाश में रांची रवाना हुई पुलिस

locationकोलकाताPublished: Sep 24, 2018 02:58:36 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– हत्या से एक दिन पहले प्रेमी ने अर्चना के बेटे को दी थी खरीदकर साइकिल- उसके पति पर भी रखी जा रही है नजर

kolkata west bengal

अर्चना के प्रेमी की तलाश में रांची रवाना हुई पुलिस

 

 

कोलकाता . आनन्दपुर पंपिंग स्टेशन के पास से बरामद महिला के शव की शिनाख्त होने के बाद हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। महिला की शिनाख्त अर्चना पालंगदार के रूप में हुई है। जांच में जुटी पुलिस का मानना है कि महिला का एक प्रेमी है, जो रांची में रहता है। उसकी तलाश में पुलिस रांची के लिए रवाना हुई है।
आनन्दपुर थाने की पुलिस का कहना है कि रांची से उसके प्रेमी के पकडऩे के बाद उससे पूछताछ कर अर्चना की मौत के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। सूत्रों के अनुसार उल्टाडांगा की रहने वाली अर्चना का शव गुरुवार को आनन्दपुर पंपिंग स्टेशन के पास से बरामद किया गया था। शव एक बोरे में बन्द था। पुलिस अर्चना के पति से भी पूछताछ कर रही है। वहीं उसके प्रेमी बलराम की तलाश भी की जा रही है। सूचना है कि वह रांची में है। सूत्रों के अनुसार अर्चना के पति पिंटू ने बताया है कि 17 सितम्बर को वह मोबाइल ठीक कराने की बात कह कर घर से निकली थी। उसके बाद से घर नहीं लौटी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि रांची में रहने वाला एक युवक बलराम के साथ उसका अवैध संबंध था। वह कई बार कोलकाता आ चुका है। अर्चना के साथ मिलता-जुलता था। जिस दिन वह लापता हुई, उसके एक दिन पहले ही बलराम ने अर्चना के बेटे को साइकिल खरीद कर दी थी। बेटे ने बताया कि उसको यह सीखाया गया था कि वह बोले कि साइकिल खरीदने में आधा पैसा मामा ने और आधा मां ने दिया है। बलराम के साथ अर्चना की कई फोटो भी मिली है। पति पिंटू का कहना है कि अर्चना का काफी समय से बलराम के साथ संबंध था। कई बार वह लड़कर घर से भाग जाती थी। कई बार वह उससे मिलने कोलकाता से बाहर भी गई थी। इस स्थिति में बलराम संदेह के घेरे में आ गया है। अब बलराम की तलाश में पुलिस मशक्कत कर रही है। उसको पकडऩे के लिए पुलिस की एक टीम रांची के लिए रवाना हुई है। वहीं उसके पति पर भी शक की नजर रखी जा रही है। महिला के प्रेमी बलराम के मिलने पर ही इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो