scriptछठव्रतियों की मदद के लिए तैनात है पुलिस और क्लब : ममता | Police and Clubs are present to help Chhath reverent | Patrika News

छठव्रतियों की मदद के लिए तैनात है पुलिस और क्लब : ममता

locationकोलकाताPublished: Nov 13, 2018 11:11:43 pm

Submitted by:

Manoj Singh

कहा, धर्म सबका अलग-अलग, पर उत्सव सबका

Kolkata Chhath Puja

छठव्रतियों की मदद के लिए तैनात है पुलिस और क्लब : ममता

उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबका अपना-अपना धर्म है, लेकिन उत्सव सबका होता है। सभी को एक साथ मिलकर उत्सव मनाना चाहिए। इसलिए हम हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, सबको एक साथ लेकर चलते हैं। हम किसी को छोड़ नहीं सकते। सबको लेकर परिवार बनता है। आज इस मंच पर नजर डालिए तो एक सच्चा हिन्दुस्तान दिखता है। मंच पर हिन्दू, मुस्लिम और सिख ईसाई सभी हैं। ममता बनर्जी जब लोगों को संबोधित कर रही थीं, तब मंच पर राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और पंजाबी बिरादरी के लोग उपस्थित भी थे।
कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को हेस्टिंग्स सहित कोलकाता के अन्य घाटों का दौरा किया। छठ पूजा के मौके पर हिन्दी भाषियों को शुभकामनाएं दी और मिलजुल कर शान्ति से छठ पूजा करने की नसीहत दी। इस दिन शाम को मुख्यमंत्री सबसे पहले हेस्टिंग्स घाट पहुंचीं। जहां उन्होंने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबका अपना-अपना धर्म है, लेकिन उत्सव सबका होता है। सभी को एक साथ मिलकर उत्सव मनाना चाहिए। इसलिए हम हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई, सबको एक साथ लेकर चलते हैं। हम किसी को छोड़ नहीं सकते। सबको लेकर परिवार बनता है। आज इस मंच पर नजर डालिए तो एक सच्चा हिन्दुस्तान दिखता है। मंच पर हिन्दू, मुस्लिम और सिख ईसाई सभी हैं। ममता बनर्जी जब लोगों को संबोधित कर रही थीं, तब मंच पर राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम और पंजाबी बिरादरी के लोग उपस्थित भी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्य राज्यों में दुर्गा पूजा के लिए अधिक दिनों की छुट्टियां नहीं दी जाती है, लेकिन उन्होंने छठ पूजा के लिए दो दिनों की छुट्टियां दी है। केन्द्र सरकार ने 25 दिसंबर की छुट्टी रद्द कर दी है, लेकिन हम बड़े दिन की भी छुट्टी देते हैं। उन्होंने कहा कि छठव्रतियों की मदद के लिए पुलिस, प्रशासन और विभिन्न क्लब तैनात हैं। लाइट और सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। आपलोग आराम से पूजा कीजिए और ठेकुआ व लिट्टी बनाइए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो