scriptसीएम ममता की गैरहाजिरी में कमान संभालेंगे पार्थ | Partha Chatterjee will look after state Admn. in absence of CM Mamata | Patrika News

सीएम ममता की गैरहाजिरी में कमान संभालेंगे पार्थ

locationकोलकाताPublished: Sep 13, 2018 10:45:03 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरहाजिरी में राज्य प्रशासन की बागडोर शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी संभालेंगे।

kolkata west bengal

सीएम ममता की गैरहाजिरी में कमान संभालेंगे पार्थ

– 11 सदस्यीय मंत्री समूह का करेंगे नेतृत्व
कोलकाता.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की गैरहाजिरी में राज्य प्रशासन की बागडोर शिक्षा मंत्री डॉ. पार्थ चटर्जी संभालेंगे। मुख्यमंत्री ने 11 सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया है। राज्य सचिवालय ने इस संदर्भ में एक निर्देश जारी किया है। मुख्यमंत्री की अस्थायी अनुपस्थिति के दौरान मंत्री समूह आपात स्थिति से निपटेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का 16 से 28 सितम्बर तक विदेश सफर पर जाने का कार्यक्रम है। इसे देखते हुए ही मंत्री समूह का गठन किया गया है। सूत्रों ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ. चटर्जी की अध्यक्षता में गठित मंत्रियों के समूह में पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री सुब्रत मुखर्जी, परिवहन मंत्री शुभेन्दु अधिकारी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम, लोक निर्माण तथा खेल व युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, सिंचाई मंत्री डॉ. सोमेन महापात्र, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मंत्री राजीव बनर्जी सहित कुल 11 मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा अधिकारियों के समूह की अध्यक्षता सिंचाई, जलमार्ग एवं कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन प्रकाश भी शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों की समिति में गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य, राज्य सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ, राज्य के पुलिस महानिदेशक वीरेन्द्र, एडीजी (कानून और व्यवस्था) अनुज शर्मा और कोलकाता के पुलिस आयुक्त राजीव कुमार को भी शामिल किया गया है। राज्य सचिवालय के निर्देशों के अनुसार मुख्यमंत्री की अस्थायी अनुपस्थिति में मंत्रियों का समूह और अधिकारियों की समिति राज्य में किसी भी आपात स्थिति से निपटने तथा आवश्यक निर्णय लेगी।
————-

माझेरहाट ब्रिज हादसा पर रिपोर्ट आज

– सरकार को सौंपेंगे मुख्य सचिव
कोलकाता.

माझेरहाट ब्रिज हादसे पर गठित जांच कमेटी शुक्रवार को सचिवालय नवान्न में अपनी प्राथमिक रिपोर्ट पेश करेगी। छह सितम्बर को हादसे के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य सचिव मलय दे के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी में विभिन्न विभागों के सचिव, पुलिस महानिदेशक और कोलकाता पुलिस के आयुक्त शामिल थे। राज्य सचिवालय नवान्न में गुरुवार को संवाददाताओं के पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उक्त कमेटी को एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने को कहा था। इसे देखते हुए मुख्य सचिव अपनी प्राथमिक रिपोर्ट पेश करने वाले हैं। हादसे की विस्तृत रिपोर्ट में समय लगेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जांच कमेटी की नजर में दोषी किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो