scriptओवरहेड का तार सटा, झुलसा | overhead wire broken | Patrika News

ओवरहेड का तार सटा, झुलसा

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2018 04:57:09 pm

Submitted by:

Renu Singh

खडग़पुर डिवीजन में सिलचर-तिरूवंतपुर एक्सप्रेस के इंजन पर चढऩे से ओवरहेड तार के सम्पर्क में आने से एक व्यक्ति झुलस गया।

kolkata west bengal

ओवरहेड का तार सटा, झुलसा



खडग़पुर डिवीजन में सिलचर-तिरूवंतपुर एक्सप्रेस के इंजन पर चढऩे से ओवरहेड तार के सम्पर्क में आने से एक व्यक्ति झुलस गया। जख्मी मुकुटबहमन नाग (46) असम का निवासी बताया जा रहा है। खडग़पुर स्टेशन पर जब टे्रन रू क ी तो वह अपनी बोगी से उतरकर परिसर स्टेशन में घूम रहा था। टे्रन रूकी ही थी, तब तक वह अचानक इंजन के ऊपर चढ़ गया। इंजन पर चढ़़ते ही वह ओवरहेड तार के सम्पर्क में आ गया। जैसे ही बिजली का झटका लगा वह नीचे गिर गया। मुकुट को रेलवे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि वह मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

——————-

आईआईटी खडग़पुर हॉस्टल में फं दे से लटका मिला छात्र

आईआईटी खडग़पुर के मदन मोहन मालवीय हॉस्टल के कमरे से बुधवार की रात 24 वर्षीय एम.टेक छात्र जी.एच. रेड्डी को फंदे से लटके पाया गया। मृतक आंध्रप्रदेश का रहने वाला बताया जा रहा है। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष का छात्र था। होस्टल के सूत्रों ने बताया कि रेड्डी बुधवार को कॉलेज नहीं गया। बुधवार की शाम तक जब उसे उसके सहपाठियों ने कक्षा में नहीं देखा तो वो उसके कमरे में गए। छात्रों ने रेड्डी के कमरे का दरवाजा खटखटया तो भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। उन्हें कुछ संदेह हुआ। हॉस्टल के छात्रों ने खडग़पुर पुलिस थाने क ो सूचना दी। खडग़पुर थाने की पुलिस ने आकर दरवाजा तोडक़र रेड्डी को फंदे से नीचे उतारा। उसका पूरा कमरा बिखरा पड़ा था। बिस्तर पर मोबाईल व लैपटॉप पड़ा था। घटनास्थल से सुसाईड नोट नहीं बरामद किया गया है। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पश्चिम मिदनापुर के पुलिस अधीक्षक आलोक राजोरिया ने बताया कि हॉस्टल के छात्रों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हॉस्टल के रूम का दरवाजा तोडक़र रेड्डी का शव निकाला। पुलिस की ओर से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।पुलिस के मुताबिक मृतक का फोन व लैपटॉप लॉक है। उसे खोलने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो