script

चंदे के पैसे रखे बकाया तो वृद्ध की गोली मार कर हत्या

locationकोलकाताPublished: Oct 20, 2018 10:58:09 pm

Submitted by:

Renu Singh

– पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली की घटना

Kolkata West bengal

चंदे के पैसे रखे बकाया तो वृद्ध की गोली मार कर हत्या

मृतक का नाम खांडू शेख (60) है। उसकी पत्नी साईना बीबी भी हमले में जख्मी हुई है। उसे नवद्वीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इलाके में एक धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए ग्रामीणों से चंदा वसूला जा रहा था। शेख से 500 रुपए चंदा मांगा गया था। उसने 300 रुपए दिए थे 200 रुपए बाद में देने की बात कही थी। हमलावरों ने खांडू के दामाद को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया।
कोलकता

पूर्व बर्दवान के पूर्वस्थली थाना इलाका स्थित मजीदा ग्राम पंचायत के कुटीरपाड़ा में धार्मिक स्थल के निर्माण का चंदा बकाया रखने का हर्जाना एक वृद्ध को जान देकर चुकाना पड़ा। मृतक का नाम खांडू शेख (60) है। उसकी पत्नी साईना बीबी भी हमले में जख्मी हुई है। उसे नवद्वीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि इलाके में एक धार्मिक स्थल के निर्माण के लिए ग्रामीणों से चंदा वसूला जा रहा था। शेख से 500 रुपए चंदा मांगा गया था। उसने 300 रुपए दिए थे 200 रुपए बाद में देने की बात कही थी। चंदे की बकाया राशि लेने के लिए उसके घर पहुंचे लोगों से उसने 2-4 दिन का समय मांगा। यह सुनते ही चंदा मांगने वाले उसे धमकी देने लगे। शुक्रवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने खांडू शेख के घर पर बमबाजी की व गोलियां चलाई। शेख गोलीबारी में घायल हो गया। उसे पास के ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सभी हमलावर फरार

खंडू शेख के परिजनों ने बताया कि जब गोली व बम की आवाज सुनकर जब खांडू के परिजन उन्हें बचाने दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। हमलावरों ने खांडू के दामाद को बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। मृतक के परिजनों ने पूर्वस्थली थाने में हमला, हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो