script

नवदम्पती ने की आत्महत्या , शादी के सभी थे खिलाफ

locationकोलकाताPublished: Sep 14, 2018 08:03:35 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

– फेसबुक से दोनों के बीच हुई थी दोस्ती

kolkata west bengal

नवदम्पती ने की आत्महत्या , शादी के सभी थे खिलाफ

कृष्णनगर . फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद शादी करने के फैसले से घरवाले नाखुश थे। इसलिए शादी के सात महीने के बाद दम्पती ने आत्महत्या कर ली। यह घटना नदिया हांसखाली थाना इलाके के भवानीपुर गांव की है। मृतकों के नाम सुजीत राय (23) तथा प्रिया राय (18) है। सूत्रों के अनुसार सुजीत श्रमिक का काम करता है। उसके साथ प्रिया की दोस्ती फेसबुक के माध्यम से हुई थी। प्रिया बनगांव की रहने वाली थी। दोनों की दोस्ती के साथ ही मुलाकात शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसके बाद ही दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। इस शादी से दोनों के परिवार वाले ही खुश नहीं थे। सात महीने पहले ही दोनों की शादी हुई थी। घर में रोज इस बात को लेकर विवाद होता था। इसके बाद ही दोनों को अलग कर दिया गया था। जिससे दोनों ही परेशान हो गए थे। कुछ दिन पहले ही दोनों किसी रिश्तेदार के घर गए थे। घर से लौटने के बाद घर के बाहर पेड़ से दोनों का शव एक ही साड़ी से बने फंदे से लटकता पाया गया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

कक्षा छठवीं का छात्र लापता

कोलकाता . खड़दह बन्दीपुर के ठाकुर कॉलोनी इलाके से कक्षा छठवीं का छात्र बुधवार से लापता है। वह कल्याणनगर हाई स्कूल का छात्र है। उसका नाम जीत शील है। सूत्रों के अनुसार बुधवार को वह स्कूल के नाम से घर से तैयार होकर निकला था, फिर वापस नहीं आया। उसके स्कूल जाने के बाद मां बिस्तर ठीक कर रही थी। अचानक एक कागज हाथ में आया जिसमें जीत ने लिखा था कि बाबा व मां मेरी तलाश मत करना मैं पुलिस बाबा के पास जा रहा हूं। मैं ठीक रहूंगा, चिन्ता मत करना। यह पत्र हाथ लगते ही घरवालों के होश उड़ गए। उसकी तलाश की पर कोई पता नहीं चला। स्कूल के साथियों ने बताया कि उसने किसी धारावाहिक में काम करने की बात कही थी। खड़दह थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

 

ट्रेंडिंग वीडियो