scriptदुधमुंही बच्ची की हत्या कर मां ने की आत्महत्या | Mother committed suicide after killing her daughter | Patrika News

दुधमुंही बच्ची की हत्या कर मां ने की आत्महत्या

locationकोलकाताPublished: Aug 28, 2018 10:35:22 pm

दिल दहलाने वाली यह घटना मंगलवार की दोपहर बरानगर थाना क्षेत्र के आरएन चटर्जी इलाके में घटी।

Kolkata West bengal

दुधमुंही बच्ची की हत्या कर मां ने की आत्महत्या

– बरानगर इलाके की घटना
– पारिवारिक विवाद के कारण उठाया यह दर्दनाक कदम

कोलकाता.
पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक महिला ने 1.5 साल की अपनी दुधमुंही बच्ची की गला रेंतकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। दिल दहलाने वाली यह घटना मंगलवार की दोपहर बरानगर थाना क्षेत्र के आरएन चटर्जी इलाके में घटी। मृत बच्ची का नाम अदिति भौमिक और महिला का नाम सौमिक भौमिक (30) है।
सूत्रों के अनुसार मंगलवार की दोपहर बार-बार फोन करने के बाद भी जब मृतका ने अपने पति सुजन भौमिक (38) का फोन नहीं उठाया, तो उन्हें संदेह हुआ। वह तत्परता के साथ अपने दफ्तर से सीधे घर पहुंचे। घर पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद पाया। आवाज लगाने पर भी जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंनेे पड़ोसियों की मदद से घर का दरवाजा तोड़ दिया। इसके बाद अंदर गए। घर के नीचले तल्ले पर किसी को नहीं पाकर वे दूसरे तल्ले पर अपने कमरे में गए। वहां उसकी इकलौती बेटी का शव बिस्तर पर रक्तरंजित हालत में पड़ा था। सामने ही पत्नी का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस का अनुमान है कि महिला ने पहले अपनी बेटी की हत्या की होगी, इसके बाद खुद फांसी लगा ली होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच आए दिन किसी न किसी मुद्दे पर झगड़ा हुआ करता था। मृतका अक्सर अपने घर पर ही रहती थी। पास-पड़ोस के लोगों से भी वह क म ही मिलती-झुलती थी। इस घटना के बाद एक ओर जहां पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पति से पूछताछ भी कर रही है। इसके साथ ही पुलिस भौमिक परिवार के अन्य सदस्यों से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो