scriptकुख्यात माओवादी विक्रम बनेगा अध्यापक! | Maoist Vikrama will become teacher | Patrika News

कुख्यात माओवादी विक्रम बनेगा अध्यापक!

locationकोलकाताPublished: Dec 03, 2018 03:56:33 pm

– प्रेसीडेन्सी जेल से दी टेट की परीक्षा

kolkata west bengal

कुख्यात माओवादी विक्रम बनेगा अध्यापक!

16 जून 2011 को पुलिस ने पुरुलिया जिले के बलरामपुर इलाके से विक्रम को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया। तब से वह प्रेसीडेन्सी जेल में बंद है।

कोलकाता

प्रेसीडेन्सी जेल में बंद कुख्यात माओवादी अर्णव उर्फ विक्रम अध्यापक बनने की तैयारी में है। जेल से स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले विक्रम ने रविवार को टेट (टीचर एजिब्लिटी टेस्ट) की परीक्षा दी। आगामी 28 दिसम्बर को वह नेट की परीक्षा देगा। एक समय राज्य में आतंक मचाने वाले पुरुलिया के अयोध्या स्क्वायड के विक्रम को जेल विभाग इसके लिए मदद कर रहा है। जज का बेटा दक्षिण कोलकाता के आर.एन.चक्रवर्ती रोड निवासी विक्रम एक मेधावी छात्र था। बारासात के प्यारी मोहन उच्च विद्यालय से माध्यमिक और रामकृष्ण मिशन के उच्च माध्यमिक की परीक्षा पास कर उसने आईआईटी खडग़पुर से मेकनिकल इंजीनियरिंग कर रहा था। इंजीनियरिंग कोर्स के तीसरे साल (वर्ष 1998) में उसने पढ़ाई छोड़ दी और माओवादी बन गया। भाकपा (माओवादी) संगठन का सदस्य विक्रम के माओवादी बन जाने का खुलासा वर्ष 2005 में हुआ। माओवादी वारदात के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। कुछ दिन बाद उसे मामले में जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद लगभग 2-3 महीने तक विक्रम घर पर रहा। उसके बाद फिर संगठन में लौट गया। अत्याधुनिक हथियारों से लैश होकर पुरुलिया और झारखंड सीमा से सटे जंगलों में डेरा जमा दिया। उसके बाद फिर नहीं लौटा। 16 जून 2011 को पुलिस ने पुरुलिया जिले के बलरामपुर इलाके से विक्रम को एके-47 राइफल के साथ गिरफ्तार किया। तब से वह प्रेसीडेन्सी जेल में बंद है। उसे राजनीतिक बंदी का दर्जा प्राप्त है। विक्रम के खिलाफ कुल 31 मामले दर्ज थे। अब तक 30 मामलों में उसे जमानत मिल गई है। शिल्दा ईएफआर कैम्प पर हमला और एके-47 राइफल लूट मामले में बिक्रम को अब तक जनामत नहीं मिली है। 15 दिसम्बर को बिक्रम शिल्दा मामले में जमानत के लिए अदालत में आवेदन करेगा। इससे पहले जेल में बंद कुख्यात महिला माओवादी जागरी बास्के ने होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया में शामिल होकर नौकरी हांसिल की थी।

ट्रेंडिंग वीडियो