scriptयुवकों को नशे के दलदल में फंसा रही हैं ममता – मुकुल | Mamta is pushing youth into intoxication | Patrika News

युवकों को नशे के दलदल में फंसा रही हैं ममता – मुकुल

locationकोलकाताPublished: Nov 14, 2018 11:10:53 pm

Submitted by:

Manoj Singh

कहा, धड़ल्ले से दे रही है शराब की दुकान के लाइसेंस
 

Mukul Roy Kolkata

युवकों को नशे के दलदल में फंसा रही हैं ममता – मुकुल

विपक्ष में रहने के दौरान ममता बनर्जी लोगों से कहती थीं कि रामराज में घी, कृष्ण राज में दूध-मक्खन मिलता था और बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासन में मदिरा मिल रही है। इससे युवा समाज नशे में डूबता जा रहा है। लेकिन जब वे खुद मुख्यमंत्री बनीं तो युवकों को नशे की गर्त में धकेल रही है। राज्य सरकार धड़ल्ले से शराब दुकानों का लाइसेंस बांट रही है। राज्य के युवा शराब के नशे में डूबते जा रहे हैं।
कोलकाता
भाजपा नेता मुकुल राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के युवा वर्ग को नशे की लत लगा कर उन्हें अंधकार में धकेलने का आरोप लगाया। उन्होंने इस दिन माददह में कहा कि विपक्ष में रहने के दौरान ममता बनर्जी लोगों से कहती थीं कि रामराज में घी, कृष्ण राज में दूध-मक्खन मिलता था और बुद्धदेव भट्टाचार्य के शासन में मदिरा मिल रही है। इससे युवा समाज नशे में डूबता जा रहा है। लेकिन जब वे खुद मुख्यमंत्री बनीं तो युवकों को नशे की गर्त में धकेल रही है। राज्य सरकार धड़ल्ले से शराब दुकानों का लाइसेंस बांट रही है। राज्य के युवा शराब के नशे में डूबते जा रहे हैं। राज्य में शराब पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों झाडग़्राम में नकली शराब पीने से नौ लोगों की मौत हो गई थी। ममता बनर्जी नशे की लत लगा कर युवा समाज को पंगु बनाने के साथ राज्य की वास्तविक समस्याओं और उसे हल करने में अपनी सरकार की विफलताओं पर पर्दा डाल रही हैं।
ममता का पीएम बनने का सपना नहीं होगा पूरा
उन्होंने कहा कि बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ज्योति बसु भी देश के प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, सभी जानते है कि उसका क्या हश्र हुआ। इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री बनने का सपना न देखें। उनका यह दिवा स्वप्न कभी भी पूरा होने वाला नहीं है। अच्छा होगा कि वे अच्छे से बंगाल को संभाल लें, यही उनके लिए काफी है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बंगाल दौरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि टीडीपी और तृणमूल कांग्रेस जैसी राजनीतिक पार्टियों के गठबंधन से कुछ नहीं होने वाला है। नायडू को कितनी लोकसभा सीट मिली हैं और ममता दीदी की कितनी सीट है। लोकसभा चुनाव में 542 सीटों में से 278 सीटें चाहिए, तभी केंद्र में किसी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बंगाल में लोकतंत्र का गला घोंट रही हैं। इससे उनकी छवि और बिगड़ी है। जनता चुप है, इसका जवाब लोकसभा चुनाव में मिल जाएगा। पंचायत चुनाव में किस तरह की धांधली हुई, सभी इसके गवाह हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो