scriptमहिला के साथ दुष्कर्म करने वाला भूत पकड़ाया | mahila ke saath dushkarm karane vaala bhoot pakadaaya | Patrika News

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला भूत पकड़ाया

locationकोलकाताPublished: Jul 16, 2019 04:32:40 pm

Submitted by:

Vanita Jharkhandi

 
-लोगों ने पकड़ा

kolkata west bengal

महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला भूत पकड़ाया

 

कटवा . पूर्व बर्दवान के कटवा इलाके के खंडारपाड़ा में भूत बनकर एक महिला के साथ बलात्कार करने वाले व्यक्ति को लोगों ने पकड़ लिया। पकडऩे के बाद पता चला कि वह कोई भूत नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला सूरज शेख है। उसके नाम पर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीडि़ता के घर में महीने भर से भूत का आतंक फैला हुआ था। कभी घर में कोई पत्थर फेंकता, था तो कभी भयानक आवाजें आती थी। रविवार की देर रात को जब सभी सो गए, भूत बनकर सूरज उसके घर में घुस गया और पीडि़ता को पकड़ लिया। उसके कपड़े फाडऩे लगा। महिला के साथ बलात्कार की कोशिश करने लगा। महिला ने भी बिना डरे भूत को जोर से पकड़ लिया। उसके बाद देखा कि भूत के शरीर से रंग निकलने लगा। इसके बाद पीडि़ता ने चीखना शुरू कर दिया। घरवालों के साथ ही आस-पास के लोग भी आ गए। देखा कि सूरज ने सारे शरीर को काले रंग से रंगकर काला और चेहरे पर पाउडर लगाकर सफेद कर लिया था। जिससे लोग उसे पहचान न सके। सूरज की पहचान उजागर होते ही लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान सूरज के घरवाले पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। इस घटना की शिकायत कटवा थाने में की गई है। पुलिस सूरज की तलाश कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो