scriptलोकसभा चुनाव से पहले फिर बंगाल में फिर अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ | Loksabha Election: Again Illegal Arms Factory busted in West Bengal | Patrika News

लोकसभा चुनाव से पहले फिर बंगाल में फिर अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़

locationकोलकाताPublished: Apr 06, 2019 10:33:34 pm

शुक्रवार को भी राजारहाट इलाके में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ हुआ था। वहां से बड़ी संख्या में अवैध हथियार जब्त किए गए थे

Kolkata West Bengal

लोकसभा चुनाव से पहले फिर बंगाल में फिर अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़

– अद्र्धनिर्मित 7 एमएम बोर की 10 पिस्तौल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, पॉलिसिंग मशीन जब्त

कोलकाता
लोकसभा चुनाव से पहले शिनवार को कोलकाता से सटे राजारहाट इलाके में फिर अवैध हथियार कारखान पकड़ा गया। छोटो घंटी गांव में चल रहे अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक जन को गिरफ्तार किया। लेथ कारखाने की आड़ में वहां मौत का सामान बनाया जा रहा था। छापेमारी में पुलिस ने अद्र्धनिर्मित 7 एमएम बोर की 10 पिस्तौल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन, पॉलिसिंग मशीन जब्त की है। गिरफ्तार शख्स की पहचान मुन्ना के रूप में हुई है। पुलिस उससे विस्तृत पूछताछ कर रही है। पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यहां कितने दिनों से गैर-कानूनी ढंग से हथियार बनाए जा रहे थे। कारखाने में बनाए गए अवैध हथियार किन-किन इलाकों में बेचे जाते थे और इस गोरखधंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
kolkata west Bengal
शुक्रवार को भी राजारहाट इलाके में अवैध हथियार कारखाने का भंडाफोड़ हुआ था। वहां से बड़ी संख्या में अवैध हथियार जब्त किए गए थे। सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार उनसे पूछताछ में मिली जानाकारी के आधार पर छापेमारी कर उक्त नए कारखाने का भंडाफोड़ किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो