scriptKolkata: ट्यूटर की घिनौनी करतूत, बंदूक की नोंक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार | Kolkata: Tutor raped class 10th student at gun poin | Patrika News

Kolkata: ट्यूटर की घिनौनी करतूत, बंदूक की नोंक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार

locationकोलकाताPublished: Jul 09, 2019 10:54:54 pm

अकेला पाकर वह अक्सर छात्रा के साथ जबर्दस्ती करता था। भय से वह घरवालों को अपने साथ होने वाले अत्याचार के बारे में कुछ नहीं बताती थी।

Kolkata West bengal

Kolkata: ट्यूटर की घिनौनी करतूत, बंदूक की नोंक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार

कोलकाता

दक्षिण कोलकाता (Kolkata) में बंदूक की नोंक पर 10वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार (Rape) की सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोपी छात्रा का ट्यूटर है। उसका नाम राजीव चक्रवर्ती है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके घर से कुछ कारतूस बरामद किए गए हैं। छात्रा का आरोप है कि गोली मार देने का भय दिखाकर वह लम्बे समय से उसके साथ जबरन सहवास कर रहा था। भय से वह इस बारे में किसी को नहीं बता रही थी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों के अनुसार राजीव बांसद्रोणी इलाके का रहने वाला है। वह घर पर कोचिंग सेन्टर चलाता है। कई छात्र-छात्राएं उसके पास कोचिंग पढऩे जाते थे। उक्त छात्रा पिछले कुछ महीनों से उसके पास कोचिंग पढ़ रही थी। अकेला पाकर वह अक्सर छात्रा के साथ जबर्दस्ती करता था। भय से वह घरवालों को अपने साथ होने वाले अत्याचार के बारे में कुछ नहीं बताती था। सोमवार को छात्रा की मां को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ। मां ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने ट्यूटर की करतूत के बारे में बताया। फिर उसने थाने में राजीव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
आरोपी ने गुनाह कबूला

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है। उससे पूछताछ जारी है। बुधवार को अलीपुर कोर्ट में उसको पेश किया जाएगा।
कई छात्राओं को बनाया है हवस का शिकार

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में राजीव ने और कई छात्राओं के साथ बलात्कार करने की बात बताई है। हालांकि अन्य किसी छात्रा ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। पुलिस उसके यहां ट्यूशन पढऩे वाली कुछ छात्राओं से भी पूछताछ करेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो