scriptरोमानिया के बाद मुंबई गैंग का भंडाफोड़ | Kolkata ATM fraud: Mumbai gang busted , Three arrested | Patrika News

रोमानिया के बाद मुंबई गैंग का भंडाफोड़

locationकोलकाताPublished: Aug 08, 2018 09:44:57 pm

– एटीएम धोखाधड़ी- भवानीपुर इलाके से 3 जने रंगे हाथों गिरफ्तार

kolkata west bengal

रोमानिया के बाद मुंबई गैंग का भंडाफोड़

कोलकाता

स्कीमर लगाकर एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर करीब 76 लोगों के खाते से पैसे उड़ाने के मामले की जांच कर रही कोलकाता पुलिस ने मुंबई के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार रात तीन जने को गिरफ्तार किया। ये लोग दक्षिण कोलकाता के एल्गिन रोड स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में स्कीमर डिवाइस लगाने गए थे। इनको रंगे हाथों पकड़ लिया गया। इनकी पहचान सईद शाहिद (35), रोहित नायर (40) एवं सुधीर राजेन (31) के रूप में हुई है। इनके पास से स्कीमर डिवाइस, कैमरा, लैपटॉप, कार्ड रीडर एवं कुछ अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं। इससे पहले कोलकाता पुलिस ने रोमानिया के एक गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली से दो जने को गिरफ्तार किया था।
कोलकाता पुलिस ने शाहिद, रोहित एवं सुधीर को बुधवार को बैंकशाल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। उन्होंने सभी को 14 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कोलकाता खुफिया पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि ये तीनों कितने दिनों से धोखाधड़ी कर रहे थे? अब तक कितने लोगों के खाते से पैसे उड़ाए हैं? शाहिद और रोहित इंजीनियरिंग पास बताए जा रहे हैं। तीनों लम्बे समय से कोलकाता में रह रहे थे। महानगर में इनके और साथियों के छुपे होने की संभावना से पुलिस इनकार नहीं कर रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले कोलकाता पुलिस ने दल्ली से रोमानिया निवासी दुमित्रु कैलिन व ओपेरा ओविडिउ सिमियन नामक दो जने को गिरफ्तार किया था। दक्षिण दिल्ली अन्तर्गत बसंत कुंज के मुदयाली इलाके से दोनों को पकड़ा गया था। इन पर कोलकाता में केनरा बैंक के लगभग 300 ग्राहकों के खाते से पैसे उड़ाने का आरोप है। रोमानिया गैंग अौर मुंबई गैंग के सदस्यो के बीच कोई संबंध है या नहीं इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। कोलकाता पुिलस इसकी जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो