script

मां की डांट से ऐसी रुठी की दे दी जिंदगी भर की सजा…

locationकोलकाताPublished: Oct 14, 2019 03:07:36 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर इलाके में 11 वर्षीय किशोरी का फंदे पर लटका शव मिला है। मृतका शबाना शेख (11) है। पुलिस ने शनिवार रात उसे उसके घर से फंदे में लटकी हुई हालत में बरामद किया।

मां की डांट से ऐसी रुठी की दे दी जिंदगी भर की सजा...

मां की डांट से ऐसी रुठी की दे दी जिंदगी भर की सजा…

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के बारूईपुर थाना क्षेत्र के कमलपुर इलाके में 11 वर्षीय किशोरी का फंदे पर लटका शव मिला है। मृतका शबाना शेख (11) है। पुलिस ने शनिवार रात उसे उसके घर से फंदे में लटकी हुई हालत में बरामद किया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार शाम किशोरी के माता-पिता पास के रिश्तेदार के घर गए हुए थे। किशोरी ने जाना नहीं चाहा तो उसे अकेले दादी के पास छोड़ गए। रात के तकरीबन 9 बजे जब वे घर लौटे तो वृद्धा को अपने कमरे में सोए हुए पाया। किशोरी के बारे में पूछने पर बताया वह अपने कमरे में है। वहां जाते ही उसके माता-पिता ने फंदे पर लटके हुए पाया।

मृतका के माता-पिता का दावा है कि मां की डांट की वजह से गुस्से में आकर बच्ची ने यह कदम उठाया। उनके अनुसार शुक्रवार रात को पढ़ाई के लिए उसकी मां ने उसे बहुत मारापीटा था। उसके बाद ही यह घटना घटी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

ट्रेंडिंग वीडियो