script

कोलकाता से 1.55 करोड़ रुपए की विदेशी सिगरेट जब्त

locationकोलकाताPublished: Oct 22, 2019 08:18:25 pm

Submitted by:

Renu Singh

– विद्यासागर सेतु पर पकड़ाया कंटेनर- डीआरआई, कोलकाता टीम का अभियान

1.55 करोड़ रुपए की विदेशी सिगरेट जब्त

1.55 करोड़ रुपए की विदेशी सिगरेट जब्त

कोलकाता

डीआरआई की कोलकाता यूनिट ने सोमवार रात विद्यासागर सेतु टोल प्लाजा के पास से 1.55 करोड़ रुपए के विदेशी सिगरेट के साथ एक वाहन को जब्त किया। इसके साथ ही चालक सहित दो लोंगो को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम सुभाष चंद और राज कुमार बताया जा रहा है। इनमें एक ड्राइवर है व एक खलासी है। एक कंटेंनर में यह सिगरेट लदी हुई थी। लदी सिगरेट की संख्या 13.5 लाख है। डीआरआई के सूत्रों ने बताया कि इंडोनेशिया और म्यांमार के विभिन्न ब्रांड के सिगरेट कॉर्टन में भरे थे। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिगरेट की यह खेप भारत-म्यांमार सीमा के माध्यम से भारत में तस्करी की जा रही थी। कंटेनर में घरेलू सामानों का बोर्ड लगाया था। डीआरआई के सूत्रों ने बताया कि कोलकाता की ओर से यह ट्रक गुवाहाटी जा रहा था। डीआरआई के अधिकारियों को खुफिया सूत्रों से पता चला था कि यह कन्टेनर टोल प्लाजा से होकर गुजरेगी। वहां अधिकारियों ने कंटेनर कार्गो को रोका। अधिकारियों ने जब ड्राइवर से पूछा, तो उसने बताया कि इसमें घरेलू सामान है। फिर जब कंटेनर की तलाशी ली गई, तो देखा गया कि उसमें विदेशी सिगरेट है। सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधान के तहत तस्करी के मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया। डीआरआई के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
मालूम हो कि राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में तस्करी धड़ल्ले से जारी है। गत 21 अक्टूबर को डीआरआई ने 1.84 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया। डीआरआई के अधिकारियों का कहना है कि तस्करी पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मूल से सोना, सिगरेट, नशीले पदार्थ, जानवरों की खाल, सींग दांत, जैसी बहुमूल्य सामान पकड़े जा रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो