scriptकांचरापाड़ा के विवेकानंद मार्केट में आग, 150 दुकानें जली | Fire at 150 shops in Vivekanand market of Kanchrapada | Patrika News
कोलकाता

कांचरापाड़ा के विवेकानंद मार्केट में आग, 150 दुकानें जली

– 7 दमकलों ने 4 घंटे में भयावह आग पर काबू किया

कोलकाताApr 19, 2019 / 02:47 pm

Renu Singh

kolkata west bengal

कांचरापाड़ा के विवेकानंद मार्केट में आग, 150 दुकानें जली

कोलकाता

उत्तर 24 परगना के कांचरापाड़ा स्थित विवेकानंद मार्केट में गुरुवार तड़के आग लग गई। इस भयावह आग में मार्केट की 150 दुकानें जलकर राख हो गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 7 दमकलों ने आग पर काबू पा लिया। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह 3 बजे के करीब मार्केट में आग की लपटें दिखाई दीं। पहले तो स्थानीय लोगों ने खुद ही आग बुझाने की कोशिश क ी, फिर दमकल को सूचना दी गई। मार्केट में अधिकांश दुकानें कपड़ों, जूते चप्पलों की थीं। आग फैल गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग से लाखों का नुकसान हुआ है। दमकल के कर्मचारी मामले की जांच कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
घटना की खबर मिलते ही तृणमूल प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी व भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह, बीजपुर विधायक शुभ्रांशु राय व कांचरापाड़ा नगरपालिका के चेयरमैन सुदामा राय घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीडि़तों को मदद का आश्वासन दिया।
वहीं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह का घटनास्थल पर पहुंचने पर विरोध हुआ। अर्जुन सिंह ने दुकानदारों से बातचीत की। उनका आरोप है कि मार्केट में आग लगाई गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो