scriptआर्थिक अभाव से था परेशान, बिजली के खंभे से लटका मिला शव | due to economical problem, man hanged himself. | Patrika News

आर्थिक अभाव से था परेशान, बिजली के खंभे से लटका मिला शव

locationकोलकाताPublished: Feb 13, 2019 02:10:02 pm

Submitted by:

Jyoti Dubey

– दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के खरीबेरिया इलाके में आर्थिक अभाव से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राजकुमार मंडल(42) है।

 Kolkata, West Bengal, India

आर्थिक अभाव से था परेशान, बिजली के खंभे से लटका मिला शव

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना जिले के विष्णुपुर थाना क्षेत्र के खरीबेरिया इलाके में आर्थिक अभाव से परेशान होकर एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राजकुमार मंडल(42) है। वह विष्णुपुर स्थित प्लाईवुड कारखाने में श्रमिक था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा पत्नी और एक बेटी थी। 5 सदस्यों के इस परिवार की पूरी जिम्मेदारी राजकुमार पर ही थी। एक ओर जहां कम आय और जिम्मेदारियों की वजह से वह अक्सर परेशान रहा करता था। वहीं दूसरी ओर आर्थिक अभाव की वजह से पत्नी के साथ भी अन-बन लगी रहती थी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार इन सबके बीच फंसकर वह पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में रह रहा था। पिछले कई दिनों से वह काम पर भी नहीं जा रहा था। मंगलवार की सुबह जब घर वाले नींद से उठे और उसे कमरे से गायब देखा तो चिंतित हो उठे। वे उसे खोजने जा ही रहे थे कि अचानक पड़ोसियों ने आकर बताया कि राजकुमार का शव बिजली के खंभे से लटका हुआ पाया गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस व मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो