script

फिर अफवाहों पर सामूहिक पिटाई

locationकोलकाताPublished: Feb 18, 2019 10:53:02 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

फिर अफवाहों पर सामूहिक पिटाई
– बच्चा चोर होने के संदेह में सात जनों पर हमला

kolkata

फिर अफवाहों पर सामूहिक पिटाई

फिर अफवाहों पर सामूहिक पिटाई

– बच्चा चोर होने के संदेह में सात जनों पर हमला

– 15 गिरफ्तार

हावड़ा
हावड़ा ग्रामीण के जगतवल्लभपुर व श्यामपुर में दो अलग अलग घटनाओं में बच्चा चोर होने के संदेह में सात जनों की सामूहिक पिटाई की गई। पुलिस ने सातों को घटनास्थल से सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में दो किशोरियां व एक किन्नर भी शामिल है। पुलिस ने 15 हमलावरों को हिरासत में लिया है।
बताया जाता है कि जगतबल्लभपुर थाना इलाके के कमलापुर गांव में रविवार की शाम को एक किन्नर सहित चार युवक संदेहजनक अवस्था में घूमते हुए देखे गए। ग्रामीणों को संदेह हुआ कि सभी बच्चा चोर हैं। उन्हें पकड़ कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना की खबर पाकर भारी संख्या में पुलिस बल ने पहुंचकर उन्हें उग्र जनता के हाथों से बचाया और थाने में लाई। जहां उनसे इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पांच में से दो जने बिहार के निवासी हैं। बताया जाता है कि जगतबल्लभपुर में बच्चा चोरों के सक्रिय होने की अफवाह फैली हुई है। क
वहीं दूसरी ओर श्यामपुर थाना इलाके के राधापुर गांव में दो किशोरियों को संदेहजनक अवस्था में सोमवार को ग्रामीणों ने घूमते हुए देखा। वहां भी अफवाह फैल गई ये दोनों बच्चा चोर हैं। दोनों गहने बनाने वाले एक व्यापारी के घर में घुसी थीं। उसके घर में बच्चे थे इसी वजह से यह संदेह हुआ। ये दोनों बंजारन है। उसके बाद ही इन दोनों को पकड़ लिया गया। उनको पकडक़र पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई करने लगे। इसकी खबर लगते ही पुलिस की टीम ने पहुंचकर सैकड़ों ग्रामीणों के बीच से उन दोनों को बचाकर थाने लाई। पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा ने कहा पूरे मामले का पता लगाया जा रहा है। जगतबल्लभपुर मामले में १५ जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने श्यामपुर के मामले में बताया कि दोनों किशोरी है। ये मुख्य सडक़ों के किनारे रहती हैं। इनका कोई स्थाई ठिकाना नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो