script

डीआरआई ने सिलीगुड़ी से जब्त किया 8.62 करोड़ का सोना

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2018 04:32:27 pm

Submitted by:

Renu Singh

डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के कोलकाता टीम के अधिकारियों ने फिर एक बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रही सोने की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को सुबह सिलीगुड़ी के पायल सिनेमा हॉल इलाके से 8.62 करोड़ के सोने के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

kolkata west bengal

डीआरआई ने सिलीगुड़ी से जब्त किया 8.62 करोड़ का सोना

डॉयरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) के कोलकाता टीम के अधिकारियों ने फिर एक बार अंतराष्ट्रीय स्तर पर हो रही सोने की तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को सुबह सिलीगुड़ी के पायल सिनेमा हॉल इलाके से 8.62 करोड़ के सोने के साथ 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सोनम टॉपगे भूटिया है। सोनम के पास से २७ किलो सोना जब्त किया गया है। एक-एक किलो के २७ बार मिले हैं। डीआरआई की टीम ने १२ घंटे तक तस्कर का पीछाकर शुक्रवार सुबह उसे पकड़ा। सोनम गैंगटॉक का रहने वाला है। वह नाथुला सीमा से यह सोना सिलीगुड़ी ला रहा था। सोनम टॉपगे भूटिया नाथुला बॉर्डर ट्रेड वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष भी है। पेशे से व्यवसायी सोनम का केन फर्नीचर, हस्तशिल्प सहित कई सामनों का व्यापार है। डीआरआई के सूत्रों ने बताया कि किसी कार्य से सोनम २० सितम्बर को चीन गया था। उसके बाद वहीं से लौट रहा था। डीआरआई की पूछताछ में सोनम टॉपगे भूटिया ने तस्करी की बात स्वीकार की है। डीआरआई की ओर से सीमा शुल्क अधिनियम 1९62 के प्रावधान के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई मामले की जांच कर रही है।
पड़ोसी देशों से लगातार हो रही है सोने की तस्करी

डीआरआई के सूत्रों ने कहा है कि कड़ी सुरक्षा के बाद भी लगातार चीन सहित पड़ोसी देश बांग्लादेश, म्यांमार, भूटान से भी राज्य में सोने की तस्करी हो रही है। कभी टे्रन से क भी बस व कभी सडक़ मार्ग से कार के जरिए सोना राज्य में पहुंच रहा है। यहां से बाहर भी जा रहा है। डीआरआई ने चालू वित्तीय वर्ष में पश्चिम बंगाल और उत्तर-पूर्वी राज्यों से 281.6 किलो सोने और सोने के आभूषण जब्त किए हैं, जिनकी आनुमानिक कीमत 85.5१ करोड़ रुपये है। गत वर्ष २०१७ में डीआरआई ने सोना तस्करी मामले में करीब 430 किग्रा सोना जब्त किया था, जिनकी कीमत लगभग 110 करोड़ रुपये थी

ट्रेंडिंग वीडियो