लालबाजार से मिली जानकारी के मुताबिक गत १ अक्टूबर से ५ नवम्बर के बीच कोलकाता के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब ७.५ हजार किलो ग्राम प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए हैं। कोर्ट के निर्देश की अवहेलना करने वालों पर प्रशासन ने सख्त कारवाई करने की हिदायत दी है। पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में धरपकड़ अभियान चला रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंट्रोल रूम में अब तक प्रतिबंधित पटाखा फोडऩे की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर प्रशासन जरूर कारवाई करेगा।
प्रशासन ने की अपील
कोलकाता पुलिस ने लोगों को दीपावली का त्यौहार शांति से मनाने की अपील की है। कोलकाता पुलिस लोगों को निर्धारित जगहों (पार्क, मैदान) पर पटाखा फोडऩे की अपील की है। छत से पटाखा फेंकने व किसी के घर के सामने पटाखा फोडऩे पर प्रशासन कड़ी कारवाई करेगी। पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में गरियाहाट इलाके में बच्चों ने रैली निकाली। बच्चों ने लोगों को पर्यावरण बचाने की अपील की।