scriptमाकपा पोलित ब्यूरो ने की असम काण्ड की निन्दा | CPM Polit Bureau condemned Assam killings | Patrika News

माकपा पोलित ब्यूरो ने की असम काण्ड की निन्दा

locationकोलकाताPublished: Nov 02, 2018 09:48:37 pm

Submitted by:

Prabhat Kumar Gupta

माकपा पोलित ब्यूरो ने असम के तिनसुकिया में गुरुवार को पांच लोगों की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

kolkata west bengal

माकपा पोलित ब्यूरो ने की असम काण्ड की निन्दा

-कहा, घृणा का माहौल पैदा कर रही भाजपा
नई दिल्ली.

माकपा पोलित ब्यूरो ने असम के तिनसुकिया में गुरुवार को पांच लोगों की निर्मम हत्या की घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। पार्टी ने भाजपा और आरएसएस पर असम में घृणा और असहिष्णुता का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया है। पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने आरोप लगाया कि असम सरकार राज्य में कानून व्यवस्था को नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने असम सरकार से संवैधानिक दायित्वों का निर्वाह करने तथा धर्म और भाषाई अल्पसंख्यकों की जानमाल की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। इधर, पश्चिम बंगाल में माकपा राज्य कमेटी ने असम काण्ड के खिलाफ शुक्रवार शाम सियालदह के निकट मौलाली क्रासिंग से जुलूस निकाल विरोध प्रकट किया है। पार्टी के राज्य सचिव डॉ. सूर्यकांत मिश्र, वाममोर्चा विधायक दल के नेता डॉ. सुजन चक्रवर्ती सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित हुए।
भाकपा (माले) 5 को करेगी प्रदर्शन-

असम की घटना पर भाकपा (माले)ने कड़ा तेवर दिखाया है। पार्टी के राज्य सचिव पार्थ घोष ने कहा कि भाजपा और संघ परिवार पश्चिम बंगाल की राजनीति में भी घृणा और असहिष्णुता का जहर घोलना चाह रही है। इसी उ²ेश्य से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रथयात्रा कार्यक्रम को हाथों में लिया गया है। भाकपा (माले) ने पश्चिम बंगाल की वामपंथी, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष जनता को भाजपा और संघ परिवार की घिनौनी राजनीति के खिलाफ मुखर होने का आह्वान किया है। भाकपा (माले) नेता ने बताया कि तिनसुकिया की घटना के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता 5 नवम्बर को असम भवन के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।
काला दिवस मनाएगी प्रदेश कांग्रेस-
असम के तिनसुकिया में पांच लोगों की निर्मम हत्या के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने शनिवार को राज्य में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक आपात बैठक में यह निर्णय लिया। बैठक में राज्यसभा सांसद प्रो. प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य नेता उपस्थित रहे। मित्रा ने इस ंसदर्भ में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों को आंदोलन संगठित करने का अनुरोध किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो