scriptचेतला ब्रिज के अंडरपास का हिस्सा गिरा, महिला घायल | Chetla bridge underpass falls, women injured | Patrika News
कोलकाता

चेतला ब्रिज के अंडरपास का हिस्सा गिरा, महिला घायल

– फिर दहशत में महानगर के लोग

कोलकाताSep 12, 2018 / 08:01 pm

Jyoti Dubey

kolkata west bengal

चेतला ब्रिज के अंडरपास का हिस्सा गिरा, महिला घायल

 


कोलकाता . महानगरवासियों के मन से अभी माझेरहाट ब्रिज हादसे का डर गया भी नहीं था कि मंगलवार दोपहर करीब १२ बजे चेतला ब्रिज के अंडरपास के एक हिस्सा गिर गया। हादसे में सब्जी बेच रही १ महिला जख्मी हो गई। वहीं अंडरपास से गुजर रहे एक राहगीर को भी हल्की चोट आई। दोनों को स्थानीय लोगों ने प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई। इस हादसे से स्थानीय निवासी दहशत में हैं। पुलिस ने तत्परता से अंडरपास के नीचे सब्जी तथा फल बेच रहे विके्रताओं को बाहर निकाला और वहां से वाहनों एवं राहगीरों की आवाजाही पर रोक लगा दी। व्यवसाइयों को हिदायत दी है कि अंडरपास के नीचे दोबारा मंडी न लगाएं।

– लोगों ने की सुरक्षा की मांग

इस हादसे के बाद लोगों का कहना है कि १ साल पहले ही प्लास्टर हुआ था, कैसे टूट सकता है? आखिर इसके पीछे कौन जिम्मेदार है? साथ ही उन्होंने अपने सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए। माझेरहाट ब्रिज हादसे के बाद यह ब्रिज हाजरा रूट से बेहला के वाहनों को जोडऩे का काम कर रहा है। पहले की तुलना में पिछले ५ दिनों इसपर भार भी बढ़ गया है। जहां तक इसकी मजबूती की बात करे तो इसकी हालत भी कुछ खास अच्छी नहीं है।
—————————–

जान जोखिम में डाल रह रहे ब्रिज के नीचे
हादसे के बावजूद जान जोखिम में डालकर अभी भी लोग ब्रिजों के नीचे रह रहे हैं। उल्टाडांगा, सियालदह, चेतला, विवेकानंद फ्लाईओवर आदि के नीचे रोजाना लोगों को देखा जाता है। आश्चर्य की बात तो यह है कि माझेरहाट ब्रिज के नीचे जहां से रेलवे स्टेशन की ओर रास्ता जाता है वहां कुछ लोग छोटी-मोटी अस्थाई दुकानें लगाने लगी हैं। उन लोगों के अनुसार उनके पास अपने जीवन को चलाने के लिए ये दुकानें ही एक मात्र सहारा है। अगर वे यहां दुकानें नहीं लगाएंगे तो कहां जाएंगे। वह अपनी जान को जोखिम डालकर पेट पालने को मजबूर हैं।

Home / Kolkata / चेतला ब्रिज के अंडरपास का हिस्सा गिरा, महिला घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो