script

बीरभूम के सिउड़ी में बम विस्फोट, एक जन घायल

locationकोलकाताPublished: Oct 22, 2018 11:17:42 pm

जख्मी व्यक्ति की पहचान जियाउल शेख के रूप में हुई है। वह तृणमूल कांग्रेस का समर्थक बताया जा रहा है।

Kolkata West Bengal

बीरभूम के सिउड़ी में बम विस्फोट, एक जन घायल

कोलकाता.

बीरभूम जिले के सिउड़ी थाना क्षेत्र के केन्दुआ ग्राम में सोमवार की दोपहर हुए विस्फोट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी व्यक्ति की पहचान जियाउल शेख के रूप में हुई है। वह तृणमूल कांग्रेस का समर्थक बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार विस्फोट केन्दुआ ग्राम से सटे एक तालाब के किनारे हुआ। धमाके से पूरा इलाका कांप उठा। लोग दौड़ कर जब तालाब के पास पहुंचे तो जियाउल को लहूलुहान हालत में झाड़ी में पड़े हुए हालत में देखा गया। लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। फिर पुलिस को खबर दी गई। खबर पाकर सिउड़ी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार जियाउल तालाब के किनारे एक झोपड़ी में बम रख रहा था। उसी समय विस्फोट हो गया। हालांकि विस्फोट कैसे हुआ। झोपड़ी में बम किसने और क्यों रखा था? इस बारे में पुलिस ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। घटना के बारे में पूछने पर पुलिस अधीक्षक कुणाल अग्रवाल ने कहा कि जांच जारी है। फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता।
—————–
मालदह में प्रिजन वैन पलटी, 9 हुए घायल

मालदह
मालदह जिले के गाजल थाना क्षेत्र के पांडवा इलाके में सोमवार को कैदियों से भरी पुलिस प्रिजन वैन के पलटने से नौ लोग घायल हो गए। वैन में पांच विचाराधीन कैदी तथा गार्ड, चालक आदि मिलाकर कुल नौ लोग सवार थे। सभी को चोट आई है। घायलों में विचाराधीन दो कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल विचाराधीन कैदियों की पहचान भुवन सिंह और मनोज सिंह के रूप में हुई है। दोनों चांचल के महरापुर के निवासी है। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सका के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रिजन वैन चांचल महकमा अदालत से मालदा जिला अदालत की ओर जा रही थी। अचानक चालक का नियंत्रण खो गया और वैन पलट गई। खबर मिलते मिलते ही पुलिस पहुंची और सभी को मालदह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारण लगभग दो घंटे तक रूट में यातायात सेवा बाधित रही।

ट्रेंडिंग वीडियो