scriptभाजपा प्रत्याशी देवजीत ने पर्चा भरा | BJP candidate Devjit filed the form | Patrika News

भाजपा प्रत्याशी देवजीत ने पर्चा भरा

locationकोलकाताPublished: Apr 18, 2019 09:54:20 pm

Submitted by:

Nirmal Mishra

भाजपा प्रत्याशी देवजीत ने पर्चा भरा

kolkata

भाजपा प्रत्याशी देवजीत ने पर्चा भरा

भाजपा प्रत्याशी देवजीत ने पर्चा भरा

चुंचुड़ा
श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी देवजीत सरकार ने बुधवार को जिला कलक्टर कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देवजीत के साथ सुमन घोष और रतन लाल अग्रवाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। महेश स्थित पौराणिक भगवान जगन्नाथ के मंदिर पहुंचे वहां से पूजा पाठ करने के बाद वह अपने समर्थकों के साथ महेश से चुनाव प्रचार करते जीटी रोड के रास्ते चुंचुड़ा जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। आरामबाग में भाजपा समर्थक के घर पर बम फेंका
-आरोप तृणमूल कांग्रेस पर
हुगली

आरामबाग लोकसभा केन्द्र के खानाकुल थानांतर्गत किशोरपुर ग्राम में मंगलवार रात भाजपा समर्थक के घर पर बम फेंके गए और तोडफ़ोड़ की गई। इसका आरोप तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगा है। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने दावा किया है कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता मणिशंकर जाना के घर में तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने तोडफ़ोड़ की है। भाजपा का आरोप है कि किशोरपुर एक नम्बर ग्राम पंचायत के प्रधान सन्दीप बर के नेतृत्व में यह हमला देर रात को किया गया। बुधवार को स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो