scriptइस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ 26 को भाजपा का बंगाल बंद | BJP Calls Bengal band on 26 against Islampur Firing on student | Patrika News

इस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ 26 को भाजपा का बंगाल बंद

locationकोलकाताPublished: Sep 22, 2018 09:22:52 pm

Submitted by:

Manoj Singh

माफी मांगे शिक्षामंत्री नहीं तो करेंगे मामला और जनांदोलन – आरएसएस

kolkata  west Bengal

इस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ 26 को भाजपा का बंगाल बंद

मुकुल राय के नेतृत्व में रविवार को इस्लामपुर जाएगा भाजपा प्रतिनिधि दल

कोलकाता.
इस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ भाजपा और आरएसएस, दोनों ने शनिवार को आंदोलन करने की घोषणा की। भाजपा ने पुलिस पर गोली मार कर बर्बर तरीके दो छात्रों की हत्या करने और अन्य को घायल करने का आरोप लगाते हुए 26 सितंबर को 12 घंटे बंगाल बंद बुलाया है। आरएसएस ने खुद पर इस हिंसा में लिप्त होने का आरोप लगाने के लिए राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी से बिना शर्त माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है।
भाजपा नेता मुकुल राय कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं रह गया है। राज्य में रक्तपात हो रहा है। पुलिस राज कायम हो गया है और पुलिस लोगों पर गोलियां चला रही है। इस्लामपुर में गोली मार कर बर्बर तरीके से दो छात्रों की हत्या की है। इसके खिलाफ भाजपा ने 26 सितंबर को बंगाल बंद बुलाया है। आपातकालीन और जरूरी सेवाओं को बंद से बाहर रखा जाएगा। उन्होंने मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। 23 सितंबर को मुकुल राय और प्रताप बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधि दल इस्लामपुर जाएगा। मुकुल राय के अनुसार बंगाल बंद से एक दिन पहले 25 सितंबर को इस्लामपुर गोलीकाण्ड के खिलाफ विभिन्न संगठन और छात्र संगठन कोलकाता में जुलूस निकालेंगे। आमंत्रण मिलेगा तो उसमें भाजपा भी शामिल होगी।
दूसरी और आरएसएस के क्षेत्रीय सर संघचालक (पूर्वी क्षेत्र) अजय नंदी ने पार्थ चटर्जी की ओर से इस्लामपुर गोली काण्ड में संघ के लिप्त होने के लगाए गए आरोप को खारिज कर दिया। उन्होंने पार्थ चटर्जी से इस्लामपुर गोलीकाण्ड में लिप्त आरएसएस नेता या कार्यकर्ता का नाम पूछा। उन्होंंने कहा कि शिक्षामंत्री बताएं कि उक्त गोलीकाण्ड में आरएसएस का कौन लिप्त है, नहीं तो वे बिना शर्त खुलेआम माफी मांगे। अगर वे 24 घंटा के भीतर माफी नहीं मांगेंगे तो संघ जन आंदोलन करेगा और शिक्षामंत्री के खिलाफ कानूनी लड़ाई छेड़ेगा।
राज्य में बंद की अनुमति नहीं- ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्लामपुर काण्ड के खिलाफ 26 सितम्बर को प्रदेश भाजपा के प्रस्तावित 12 घंटे के बंद पर कड़ा तेवर दिखाया है। विदेश दौरे पर शनिवार को इटली के मिलान शहर में उन्होंने कहा कि बंगाल में साम्प्रदायिकता की राजनीति नहीं चलेगी। राज्य में किसी तरह का बंद नहीं होगा। राज्य प्रशासन शांतिपूर्ण तरीके से इसका मुकाबला करेगा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो